Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को फिक्सिंग के आरोपों के बीच घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए PCB से अनुमति मिल गई है.
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को फिक्सिंग के आरोपों के बीच घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए PCB से अनुमति मिल गई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/29/mohammad-rizwan-2026-09-29-16-40-56.jpg)
Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को घरेलू क्रिकेट में वापसी की अनुमति दे दी है. सट्टेबाजी और ड्रेसिंग रूम की गोपनीय जानकारी लीक करने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे रिजवान को PCB से अंतरिम राहत मिली है. वे 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट 'प्रेसिडेंट्स कप' में खेलते नजर आएंगे. हैरान करने वाली बात यह है कि रिजवान को सिर्फ खेलने की हरी झंडी ही नहीं मिली है, बल्कि वे अपनी टीम SNGPL के कप्तान की भूमिका भी संभालेंगे.
क्यों चल रही है रिजवान पर फिक्सिंग की जांच?
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम-उल-हक हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए थे. इन दोनों खिलाड़ियों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं. पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर उनके वित्तीय लेनदेन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. इसी जांच के चलते रिजवान को अगस्त में इंग्लैंड दौरे के बीच से ही वापस पाकिस्तान बुला लिया गया था.
🚨 MUHAMMAD RIZWAN IS BACK! 🇵🇰
- Muhammad Rizwan is all set to make his comeback into the cricket field with his comeback to begin through domestic circuit.
- Muhammad Rizwan is also expected to play the Nepal Premier League. pic.twitter.com/xS96Nwcqno
— Rayham. (@RayhamUnplugged) October 17, 2026
SNGPL टीम के हेड कोच मोहम्मद हफीज ने की पुष्टि
तमाम विवादों और जांच के बीच, सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड (SNGPL) के मुख्य कोच और पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने रिजवान की टीम में वापसी की पुष्टि की है. हफीज ने साफ किया कि पीसीबी के घरेलू क्रिकेट विभाग से मंजूरी मिलने के बाद रिजवान को प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के अंतिम दौर के मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है. वे न सिर्फ टीम की तरफ से मैदान पर उतरेंगे, बल्कि कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: 'व्हाइट-बॉल फिनिशर' का रेड-बॉल में तहलका, टीम इंडिया से बाहर चल रहे रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जड़े लगातार 2 शतक
क्रिकेट खेलने की छूट मिली, लेकिन क्लीन चिट नहीं
फैंस और मीडिया के लिए यह समझना जरूरी है कि मोहम्मद रिजवान को सिर्फ घरेलू क्रिकेट खेलने की अंतरिम राहत मिली है, उन्हें आरोपों से क्लीन चिट नहीं दी गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, एनसीसीआईए (NCCIA) की साइबर क्राइम विंग बैकग्राउंड में इन आरोपों की जांच जारी रखेगी. अगर जांच में सट्टेबाजी या फिक्सिंग से जुड़ा कोई भी पुख्ता सबूत मिलता है, तो रिजवान पर एक बार फिर बैन का खतरा मंडरा सकता है.फिलहाल, टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मैदान से दूर रहने के बजाय रिजवान का क्रिकेट खेलना उनके फॉर्म के लिए बेहतर होगा.
— Mian Ahmad (@MianAhmad_56) October 17, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर बड़ा उलटफेर
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. ऐसे में फिक्सिंग जैसे संगीन आरोपों के बीच उनकी मैदान पर वापसी और अचानक कप्तान बनाया जाना पाकिस्तान क्रिकेट के प्रशासनिक तौर-तरीकों पर भी कई सवाल खड़े करता है. अब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के मुकाबले पर टिकी हैं, जहां रिजवान अपने बल्ले और कप्तानी से इन विवादों का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 रन का दर्द! रणजी ट्रॉफी में दोहरे शतक से चूके प्रियांश आर्या, 199 रन पर हुए क्लीन बोल्ड
