PM CARES Fund Audit: पीएम केयर्स फंड में 1 साल में 1279 करोड़ का इजाफा; मार्च 2025 तक कुल बैलेंस पहुंचा 8452 करोड़ रुपये - Haribhoomi

Published on 18 अग॰ 2026

प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत कोष (PM CARES Fund) की वित्तीय वर्ष 2024-25 की नवीनतम ऑडिट रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 तक फंड की कुल राशि बढ़कर 8,452.07 करोड़ रुपये पहुंच गई है। एक वित्तीय वर्ष के दौरान फंड में 1,279.91 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

pm cares fund balance

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान फंड के खर्च बेहद सीमित रहे हैं, जिसके कारण क्लोजिंग बैलेंस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • Published: 18 Aug 2026, 05:10 PM IST
  • Last Updated: 18 Aug 2026, 05:14 PM IST

देश में आपात और संकट की परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड की वित्तीय स्थिति को लेकर ताजा ऑडिट आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोष के फंड में लगातार इजाफा देखने को मिला है, जिसमें दान के अलावा बैंकों में जमा रकम पर मिले भारी ब्याज और विभिन्न एजेंसियों से आए रिफंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान फंड के खर्च बेहद सीमित रहे हैं, जिसके कारण क्लोजिंग बैलेंस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक साल में 1279 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, खर्च हुए सिर्फ 87.85 लाख
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत में पीएम केयर्स फंड का ओपनिंग बैलेंस 7,173.03 करोड़ रुपये था। साल भर में घरेलू और विदेशी दान, बैंक ब्याज और रिफंड के जरिए कुल 1,279.91 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज हुई। वहीं इस दौरान विभिन्न मदों में कुल व्यय मात्र 87.85 लाख रुपये रहा।

इस प्रकार वित्तीय वर्ष के अंत यानी 31 मार्च 2025 तक फंड का क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 8,452.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

एफडी और बचत खातों के ब्याज से हुई 475 करोड़ की कमाई
फंड के प्रबंधन में निवेश और जमा पर मिलने वाले रिटर्न का बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट के अनुसार शेड्यूल्ड बैंकों में किए गए फिक्स्ड डिपॉजिट से फंड को 469.38 करोड़ रुपये का भारी ब्याज मिला। इसके अलावा सेविंग्स बैंक अकाउंट्स में जमा धनराशि पर 5.77 करोड़ रुपये की ब्याज आय प्राप्त हुई। फंड की कुल राशि में से 7,846.66 करोड़ रुपये सुरक्षित रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर रखे गए हैं।

घरेलू दान से मिले 479 करोड़, एजेंसियों से 324 करोड़ का रिफंड
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पीएम केयर्स फंड को देश के भीतर से 479.04 करोड़ रुपये का घरेलू चंदा प्राप्त हुआ, जबकि विदेशी स्रोतों से 92.83 लाख रुपये का डोनेशन मिला। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाली कार्यकारी एजेंसियों से अप्रयुक्त राशि के रूप में 324.66 करोड़ रुपये का रिफंड वापस फंड में जमा हुआ। साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर कटे टीडीएस के रिफंड के रूप में 13.49 लाख रुपये भी कोष को प्राप्त हुए।