Published: Wednesday, August 19, 2026, 16:26 [IST]
PM Kisan 24th Installment Update: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। योजना की अब तक 23 किस्तें किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी हैं। अब किसानों की नजर अगली किस्त पर है। इसी बीच 15 अगस्त भी निकल चुका है और रक्षाबंधन का त्योहार भी करीब है। ऐसे में किसानों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार रक्षाबंधन के मौके पर 24वीं किस्त जारी कर सकती है?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके मन में भी ये सवाल होगा कि अभी तक सरकार ने 24वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी दी है या नहीे। पिछले कुछ सालों में किस्त जारी होने की तारीखों को देखें तो रक्षाबंधन पर पैसा आने की संभावना कम नजर आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसानों के लिए अभी क्या अपडेट है।
रक्षाबंधन पर आएगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त रक्षाबंधन पर जारी होगी या नहीं, इसको लेकर फिलहाल सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछली किस्तों की तारीखों को देखें तो त्योहार के मौके पर 24वीं किस्त आने की संभावना ज्यादा नहीं है। इसलिए केवल सोशल मीडिया पर चल रही खबरों या दावों के आधार पर किसान किस्त की तारीख को तय न मानें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: एक घर के कितने बेटों को मिल सकते हैं पीएम किसान के पैसे? 24वीं किस्त से पहले देख लें अपडेट
पिछली किस्तों का क्या रहा ट्रेंड?
किस्त जारी होने की पुरानी तारीखों पर नजर डालें तो समय में अंतर देखने को मिलता है। साल 2025 में वित्त वर्ष की पहली किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद दूसरी किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई। वहीं, साल 2024 में वित्त वर्ष की पहली किस्त यानी 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई थी। इसके बाद दूसरी किस्त 5 अक्टूबर 2024 को भेजी गई थी।
इन तारीखों से यह साफ है कि किस्त जारी करने के बीच कई महीनों का अंतर रहा है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन 24वीं किस्त आने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।
23वीं किस्त कब आई थी?
चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त यानी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से किसानों को यह किस्त जारी की थी। अब 23वीं किस्त के बाद लाभार्थियों को अगली किस्त का इंतजार है। अगर पिछली किस्तों के बीच रहे अंतर और मौजूदा ट्रेंड को देखें तो पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है।
इस वित्त वर्ष की पहली किस्त 20 जून को ही जारी कर दी गई थी, इसलिए अगली किस्त अक्टूबर में आने के आसार ज्यादा माने जा रहे हैं। हालांकि, अगर किसी वजह से भुगतान में देरी होती है तो किस्त नवंबर तक भी जा सकती है। फिलहाल यह केवल पिछली तारीखों के आधार पर लगाया गया अनुमान है। 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख सरकार की घोषणा के बाद ही तय मानी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: बहनों को मिला रक्षाबंधन का शगुन, इस बार खाते में ₹1500 की जगह आएंगे ज्यादा पैसे