'PM एक्शन लेंगे, सभी बच्चे अब घर लौट जाएं...', छात्रों के प्रदर्शन पर फिर बोले Salman; सोनम वांगचुक को दी नसीहत - salman khan fresh post for students in neet paper leak ask them to return their home

Published on 23 जुल॰ 2026

सलमान खान ने नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों पर दोबारा टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने छात्रों को घर लौटने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मा ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) ने कथित नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुप्पी तोड़ते हुए 22 जुलाई को एक पोस्ट किया था। एक्टर का स्टूडेंट्स को स्पोर्ट दिखाने के बाद आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स ने भी इस पर अपना राय रखी।

एक्टर ने बच्चों को दी सलाह

एक्टर ने सोशल मीडिया पर स्कूल यूनिफॉर्म में अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही इस मुद्दे पर अपनी राय बताते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने बच्चों और उनके परिवार को अपना समर्थन दिखाया था।

सोनम वांगचुक का भी किया जिक्र

अब इसी के ठीक कुछ समय बाद सलमान खान ने एक और पोस्ट किया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनका रवैया अभी थोड़ा नरम नजर आ रहा है। सलमान ने अपनी फोटो के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए।

उन्होंने सोनम वांगचुक के लिए लिखा, 'सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना। हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी। सलमान ने आगे लिखा- 'और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'

बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए स्टूडेट्स को अपना समर्थन दिखाया था। एक्टर ने लिखा - 'यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। इस आंदोलन में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'