आंधी-तूफान ने मचाई तबाही : बांदे-पखांजूर मार्ग पर गिरे कई पेड़, बिजली पोल धराशायी, यातायात ठप
पखांजूर में तेज आंधी और भारी बारिश से बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर दर्जनों पेड़ और कई बिजली के पोल गिर गए। यातायात पूरी तरह ठप हो गया, बसों का संचालन बंद रहा।
आंधी-तूफान से गिरे हुए पेड़ और बिजली के खंभे
- Published: 30 Jul 2026, 10:28 AM IST
- Last Updated: 30 Jul 2026, 10:28 AM IST
सुमित बड़ाई- पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में बुधवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। आंधी की वजह से बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर दर्जनों बड़े पेड़ और कई विद्युत पोल गिर गए, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हालात ऐसे बने कि यात्री बसों का संचालन भी रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह से बांदे पुलिस सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है, जबकि लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।
पेड़ गिरने से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त
बुधवार देर रात तेज आंधी और भारी बारिश के चलते बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़े। पेड़ों के गिरने से कई बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
पखांजूर में तेज आंधी और भारी बारिश से बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर दर्जनों पेड़ और कई बिजली के पोल गिर गए। यातायात पूरी तरह ठप हो गया, बसों का संचालन बंद रहा। @KankerDistrict #Chhattisgarh pic.twitter.com/xRWVDNFCZ7
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 30, 2026
लोगों को हो रही काफी परेशानी
मुख्य मार्ग बंद होने के कारण यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। कई वाहन रास्ते में ही फंस गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बांदे स्थित BSF कैंप परिसर में भी पेड़ गिरने की सूचना है, हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
पखांजूर में तेज आंधी और भारी बारिश से बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर दर्जनों पेड़ और कई बिजली के पोल गिर गए। यातायात पूरी तरह ठप हो गया, बसों का संचालन बंद रहा।@KankerDistrict#Chhattisgarh pic.twitter.com/LVYfPCWr3F
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 30, 2026
गिरे हुए पेड़ों को हटाने का प्रयास जारी
घटना के बाद गुरुवार सुबह से बांदे पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम के देर तक मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)