सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट| Navbharat Live

Published on 30 जुल॰ 2026

सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट

  • Written By:

    सीमा कुमारी

Updated On: Jul 30, 2026 | 03:30 PM IST

विज्ञापन

सार

August 2026 Vrat Festivals List In Hindi: अगस्त 2026 में पड़ने वाले सावन शिवरात्रि, रक्षाबंधन समेत सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियां और पूरी सूची यहां देखें।

August Vrat And Festival List 2026

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहार (सौ.AI)

विस्तार

August Vrat And Festival List 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अगस्त 2026 का महीना बहुत खास रहने वाला है। अगस्‍त के पूरे महीने में तीज-त्‍योहार की झड़ी लगी रहेगी। इस माह सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक और हरियाली तीज से लेकर कजरी तीज तक, हर दिन कोई त्‍योहार मनाया जाएगा। आइए हम आपको अगस्त 2026 पड़ने वाले सभी बड़े तीज-त्‍योहारों की तिथि और पूजा आदि का शुभ मुहूर्त बताते हैं ।

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहार

  • सावन का पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी- 9 अगस्त 2026
  • सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)- 10 अगस्त 2026
  • सावन शिवरात्रि- 11 अगस्त 2026
  • श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)- 12 अगस्त 2026
  • हरियाली तीज– 15 अगस्त 2026
  • नाग पंचमी- 17 अगस्त 2026
  • कल्कि जयंती- 17 अगस्त 2026
  • मासिक दुर्गाष्टमी व्रत- 20 अगस्त 2026
  • श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत- 23 अगस्त 2026
  • प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)- 25 अगस्त
  • हयग्रीव जयंती- 27 अगस्त 2026
  • श्रावण पूर्णिमा- 28 अगस्त 2026
  • रक्षाबंधन- 28 अगस्त 2026
  • गायत्री जयंती- 28 अगस्त 2026
  • कजरी तीज- 31 अगस्त 2026
  • श्रीगणेश(बहुला) चतुर्थी- 31 अगस्त 2026

सावन शिवरात्रि

इस सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है। सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भक्तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

सावन सोमवार व्रत

सावन भगवान शिव का प्रिय माह होता है। इस महीने में महादेव की उपासना करना अत्यंत फलदायी होता है। इसके साथ ही सावन सोमवार व्रत का भी खास महत्व होता है। सावन सोमवार का व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और विवाहित महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय और मधुर बना रहता है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। सावन सोमवार के दिन इस विधि के साथ भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछिक फलों की प्राप्ति होती है।

सावन सोमवार की तिथियां

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा और अंतिम सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा बहुत भारी

रक्षाबंधन 2026

इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन के दिन ही सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगेगा।

लेकिन इनमें से कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। तो ऐसे में लोग बिना कोई भय के राखी का त्यौहार मना सकते हैं। लेकिन बस भद्राकाल का ध्यान रखें।

सम्बंधित ख़बरें

नाग पंचमी 2026

नाग पंचमी का दिन नाग देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह त्यौहार सावन शुक्ल पंचमी को पड़ता है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन अति उत्तम माना जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 17 अगस्त को मनाया जाएगा।

Follow Navbharatlive whatsapp