किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Published on 31 जुल॰ 2026

किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Vinod Khanna Madhuri Dixit Intimate Scene: विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के विवादित किसिंग सीन को लेकर हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने बात की है.

Vinod Khanna Madhuri Dixit Intimate Scene: विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के विवादित किसिंग सीन को लेकर हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने बात की है.

author-image

New Update

Vinod Khanna Madhuri Dixit

Vinod Khanna Madhuri Dixit

Vinod Khanna Madhuri Dixit Intimate Scene: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किसिंग और इंटीमेट सीन रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरीं. 80 और 90 के दशक में जब फिल्मों में रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स आज के मुकाबले काफी कम दिखाए जाते थे, उस दौर में पर्दे पर फिल्माया गया कोई भी बोल्ड सीन लंबे समय तक चर्चा का विषय बन जाता था. ऐसा ही एक मामला फिल्म 'दयावान' से जुड़ा है, जिसमें विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और विवादित किसिंग सीन्स में गिना जाता है.

फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच एक लंबा किसिंग सीन फिल्माया गया था. बाद में इस सीन को लेकर ऐसी चर्चाएं सामने आईं कि शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना कथित तौर पर इंटीमेट सीन में अपना कंट्रोल खो बैठे थे और उन्होंने माधुरी दीक्षित को कथित तौर पर जबरदस्ती किस किया. यहां तक कहा गया कि इस दौरान माधुरी के होंठ पर चोट भी लगी थी. 

किसिंग सीन पर हुई चर्चा 

इसी बीच अब इस पुराने विवाद पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. इसकी वजह हैं सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट और विनोद खन्ना के करीबी रहे ज्योति वेंकटेश. उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में इस विवादित किसिंग सीन को लेकर अपना नजरिया साझा किया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विनोद खन्ना जानबूझकर माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा कर सकते थे.

विनोद खन्ना को लेकर क्या बोले ज्योति वेंकटेश?

ज्योति वेंकटेश ने बातचीत के दौरान विनोद खन्ना के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि वो उनके काफी करीब थे और उनके साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित को किस करते समय हद पार की होगी, तो उन्होंने इस बात पर डाउट जताया. उनका कहना था कि वो विनोद खन्ना को जितना जानते थे, उसके आधार पर उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वो जानबूझकर किसी एक्ट्रेस के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे.

ज्योति वेंकटेश ने यह भी कहा कि उस वक्त माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में नई थीं. अगर उनके साथ सेट पर वाकई कुछ गलत हुआ होता, तो उनके मुताबिक संभव है कि माधुरी बाद में सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात करतीं. हालांकि, यह ज्योति वेंकटेश का व्यक्तिगत आकलन है और इससे उस समय सेट पर वास्तव में क्या हुआ था, यह निश्चित तौर पर साबित नहीं होता.

'दयावान' के डायरेक्टर पर जताया शक

जब ज्योति वेंकटेश से पूछा गया कि अगर विनोद खन्ना की गलती नहीं थी, तो फिर उस सीन में आखिर गलती किसकी हो सकती है तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर फिरोज खान की तरफ इशारा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि हो सकता है डायरेक्टर ने ही विनोद खन्ना को किसिंग सीन जारी रखने के लिए कहा हो. उनके मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर जिस तरह से सीन को शूट करवाना चाहते हैं, कलाकार अक्सर उसी हिसाब से परफॉर्म करते हैं. ज्योति वेंकटेश ने संभावना जताई कि शायद फिरोज खान ने ही विनोद खन्ना को किसिंग सीन को आगे बढ़ाने के लिए कहा होगा. 

'सेट पर क्या हुआ', बाहर कैसे पता चलेगा?

इस बातचीत में ज्योति वेंकटेश ने फिल्म सेट की एक अहम बात भी बताई. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर क्या होता है, इसकी जानकारी आमतौर पर बाहर तभी आती है, जब वहां मौजूद कोई व्यक्ति उसके बारे में बताए. उन्होंने बताया कि उस समय मीडिया में ये कहानी चल रही थी कि विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित को फोर्सफुली किस किया था. लेकिन उनके पास इस दावे की पुष्टि करने के लिए कोई डायरेक्ट जानकारी नहीं थी.

ज्योति वेंकटेश ने ये भी कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी विनोद खन्ना को फोन करके सवाल नहीं किया. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो किसी एक्टर से ऐसा सवाल नहीं पूछते थे, जिससे वो असहज या शर्मिंदा महसूस करे. उनके मुताबिक, अगर कोई एक्टर खुद उनके साथ किसी मामले को लेकर बात करता था तभी वो उस टॉपिक पर आगे सवाल करते थे. 

ये भी पढ़ें: गंजेपन से परेशान थे सलमान खान, बिरयानी खाते हुए सिर में लगवा रहे थे इंजेक्शन! प्रोड्यूसर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा