'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसा नहीं निकला स्पेन का ला टोमाटनी, भारतीय लड़की का खुलासा

Published on 31 जुल॰ 2026

Spain La Tomatina Festival Reality:स्पेन के ला में होने वाला टोमाटीना फेस्टिवल लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस फेस्टिवल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। भारतीय लोगों ने इस फेस्टिवल को चर्चित फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी देखा है। इसमें दोस्तों का ग्रुप इस फेस्टिवल को जमकर एंजॉय करता हुआ दिखाई देता है। लेकिन अब इस फेस्टिवल में शामिल हुई एक भारतीय लड़की ने यहां की जो सच्चाई बताई है। उसने सभी को हैरान कर दिया है। 

लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कोई बता रही है कि इस फेस्टिवल को जितना एक्साइटमेंट से भरपूर बताया जाता है यह बिल्कुल भी वैसा नहीं है। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने इसके बारे में क्या क्या बताया है।

वायरल हुआ कंटेंट क्रिएटर का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर अनाली गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया है कि प्रसिद्ध टमाटर फेंकने का यह फेस्टिवल बिल्कुल भी वैसा नहीं है। जितना ग्लैमरस उसे बॉलीवुड की फिल्म में दिखाया गया है।  अनाली ने कहा कि मैं अभी टमाटिनो फेस्टिवल से वापस आ रही हूं। तुम्हें लग रहा होगा मैं बहुत मजे किए हैं। कुछ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसे पल बिल्कुल भी नहीं, बिल्कुल भी नहीं। 

सड़े हुए टमाटर और निशाना

कंटेंट क्रिएटर ने आगे बताया कि इस फेस्टिवल में जो टमाटर फेंके जाते हैं। वह बुरी तरह से सड़े हुए होते हैं और उनमें से बहुत बुरी गंध आती है। यह इतनी ज्यादा खतरनाक होती है कि किसी को भी उल्टी आ जाए। उन्होंने कहा कि गंध से मुझे उल्टी आ रही थी और मेरे आस-पास जितनी लड़कियां थी वह सब उल्टी कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि यहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है और अगर कोई वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करता है तो टमाटर से उसी की निशाना बनाया जाता है। वह यह कहती नजर आईं कि कई भारतीय यहां पर सिनेमाई अनुभव लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन माहौल देखकर एंजॉय करने की जगह कोने में खड़े हुए दिखाई  दिए। उन्होंने कहा कि अगर आपको भी इस फेस्टिवल में शामिल होना है तो किसी फिल्म के दृश्य की उम्मीद बिल्कुल ना करें। इसमें शामिल होने के लिए आपका मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इतना पैसा खर्च करने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि क्या आप इस तरह का अनुभव लेना चाहते हैं। 

कैस रहा यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा सही जानकारी देने के लिए बहुत शुक्रिया। एक ने कहा जागरूकता फैलाने के लिए आपका धन्यवाद। एक ने कहा आपको आईफोन कवर और बड़े चश्मे खरीद कर तैयारी करनी होगी। कुछ घंटे के लिए ये मजेदार है। किसी बॉलीवुड सीन की उम्मीद न करें। 

एक यूजर ने कहा टोमाटीना में मेरा अनुभव बिल्कुल अलग था। मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि यह बिल्कुल फिल्म की तरह था। हम बहुत खुश थे। हालांकि, हम ट्रकों के पास नहीं थे। एक ने कहा यह फेस्टिवल का बिल्कुल अलग नजरिया है, मैं 2025 में वहां था। मेरा अनुभव काफी हद तक वैसा ही था जैसा उन्होंने फिल्मों में दिखाया है।

Read More: मेथी और पनीर का परफेक्ट कॉम्बो, झटपट बनाएं टेस्टी बिरयानी

FAQ

Q.

ला टोमाटीना फेस्टिवल कहां और कब होता है?

A.

यह फेस्टिवल स्पेन के बुलोल (Buñol) शहर में हर साल अगस्त महीने के आखिरी बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Q.

क्या टोमाटीना फेस्टिवल में टमाटर सड़े हुए होते हैं?

A.

जी हाँ, हालिया टूरिस्ट रीव्यूज और रिपोर्ट्स के अनुसार फेस्टिवल में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर टमाटर सड़े हुए और अत्यधिक पके होते हैं, जिनसे काफी तेज बदबू आती है।

Q.

क्या ला टोमाटीना फेस्टिवल में जाना सुरक्षित है?

A.

यह आम तौर पर सुरक्षित है, लेकिन भारी भीड़ और टमाटरों के सीधे वार से बचने के लिए स्विमिंग गॉगल्स, पुराने कपड़े और वाटरप्रूफ फोन कवर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

Q.

ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दिखाया गया सीन कितना सच है?

A.

फिल्मों में इस सीन को काफी सिनेमैटिक और रिफ्रेशिंग दिखाया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत में बदबू, गंदगी और भारी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है।