पठानकोट में पुलिस टीम पर हमला: नशे में धुत्त युवक ने की हाथापाई; कॉन्स्टेबल को वार कर किया जख्मी - Pathankot News

Published on 31 जुल॰ 2026

पठानकोट के थाना सुजानपुर के अंतर्गत आते सुंदरचक्क मोड़ के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने और उनके साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल के

.

पुलिस पार्टी लोगों की शिकायत पर हुड़दंग मचा रहे युवक को समझाने पहुंची थी। लेकिन, आरोपी युवक ने नाका इंचार्ज को धक्का मारा और कॉन्स्टेबल पर तीखी चीज से वार किया।

कॉन्स्टेबल का आरोप है कि आरोपी खुद को एयरफोर्स का कर्मचारी बता रहा था। पुलिस ने घायल कॉन्स्टेबल के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कॉन्सटेबल ने बताया पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक सुजानपुर के एएसआई बोध राज को एक सूचना मिली कि सिपाही विशाल निवासी गांव अब्बल खैर, थाना दीनानगर, जिला गुरदासपुर को किसी व्यक्ति ने जख्मी कर दिया है और वे एसकेआर अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल पहुंचे एएसआई बोध राज के समक्ष घायल कॉन्स्टेबल विशाल ने अपने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी ड्यूटी ERV-26 (इमरजेंसी रिस्पंस व्हीकल) पर थी। बीती रात लगभग 12:02 बजे कंट्रोल रूम से 112 नंबर पर शिकायत मिली कि सुंदरचक मोड़ पर एक व्यक्ति झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही वो अपने इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचा।

कार के शीशे तोड़े, खुद को बताया एयरफोर्स का कर्मचारी

कॉन्स्टेबल विशाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी व्यक्ति अपनी कार नंबर 25-BH-11710 में सवार होकर आया था, जिसके शीशे टूटे हुए थे। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश बताया और दावा किया कि वह एयरफोर्स में नौकरी करता है। कॉन्सटेबल के मुताबिक आरोपी नशे में धुत था और बंद पड़े ठेके के शटर पर जोर-जोर से धक्के मार रहा था। जब कॉन्स्टेबल विशाल ने उसे बताया कि ठेका बंद है और उसे घर चले जाना चाहिए, तो वह उग्र हो गया।

जेब से तीखी चीज़ निकालकर किया हमला, हाथ पर आई गहरी चोट

कॉन्स्टेबल के मुताबिक आरोपी ने नाके पर तैनात कर्मचारियों को धक्के मारने शुरू कर दिए और इंचार्ज को भी धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से कोई तीखी वस्तु निकाली और कॉन्स्टेबल विशाल को जान से मारने की नीयत से उनके पेट में वार करने की कोशिश की।

कॉन्स्टेबल विशाल ने खुद को बचाने के लिए तुरंत अपनी बाजू आगे कर दी, जिससे वह तीखी चीज़ उनकी बाजू पर लग गई और उनकी नस कट गई। कॉन्स्टेबल ने बयानों में स्पष्ट कहा कि यदि मैं समय पर अपनी बाजू आगे न करता, तो वह तीखी चीज़ उसके पेट में लगती, जिससे निश्चित रूप से मेरी मौत हो सकती थी।