यवतमाल में बाढ़ के बहाव में बही अर्टिगा कार, मां और दो मासूम बेटियों की मौत! रातभर पेड़ पकड़कर फंसा रहा पति| Navbharat Live

Published on 31 जुल॰ 2026

यवतमाल में बाढ़ के बहाव में बही अर्टिगा कार, मां और दो मासूम बेटियों की मौत! रातभर पेड़ पकड़कर फंसा रहा पति

  • Written By:

    आकाश मसने

Updated On: Jul 31, 2026 | 06:59 PM IST

विज्ञापन

सार

Yavatmal River Car Accident: यवतमाल के दारव्हा में उफनती नदी का पुल पार करते समय अर्टिगा कार बाढ़ में बह गई। पेड़ पकड़कर पति ने बचाई जान, जबकि पत्नी और दो मासूम बेटियों के शव बरामद हुए।

Car swept Away In Yavatmal River

यवतमाल में नदी में बही कार से बचा युवक (फोटो नवभारत)

विस्तार

Car swept Away In Yavatmal River: विदर्भ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच यवतमाल जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। उफनती नदी को पार करने की कोशिश में एक ही परिवार की खुशियां पलभर में तबाह हो गईं। यवतमाल जिले के दारव्हा तहसील के दहेली गांव के पास कुपटी नदी के पुल पर तेज बहाव का अंदाजा नहीं लग पाने से एक अर्टिगा कार बाढ़ के पानी में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे चालक ने तो पेड़ का सहारा लेकर किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों की पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई।

रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, आर्णी तहसील के लोणी गांव निवासी अविनाश नामदेव खंडारे अपने परिवार के साथ कलंब गए हुए थे। बोरी अरब में अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद वे देर रात करीब 12 बजे अर्टिगा कार से दारव्हा मार्ग होते हुए वापस अपने गांव लोणी लौट रहे थे। इसी दौरान दहेली गांव के समीप कुपटी नदी के पुल पर पहुंचे, जहां भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था।

अंधेरे में नहीं लगा जलस्तर का अंदाजा, बह गई कार

रात का अंधेरा होने के कारण अविनाश खंडारे पुल पर बह रहे बाढ़ के पानी की गहराई और उसकी रफ्तार का सही अनुमान नहीं लगा सके। जैसे ही उन्होंने कार को पुल पर आगे बढ़ाया, नदी के विकराल और तेज बहाव ने भारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी में बहने लगी

सम्बंधित ख़बरें

Car swept Away In Yavatmal River

यवतमाल हादसे के मुतक (फोटो नवभारत)

रातभर पेड़ पकड़कर फंसा रहा पति

कार बहने लगी तो अविनाश खंडारे किसी तरह बाहर निकलकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गए और पूरी रात वहीं फंसे रहे। बाद में बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बेटियां कार सहित बह गईं। उनकी तलाश जारी है।

बोरी गोसावी क्षेत्र में बरामद हुई कार और शव

शुक्रवार सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यवतमाल जिले के बोरी गोसावी क्षेत्र में कार बरामद हुई। कार के भीतर ही अविनाश खंडारे की पत्नी और दोनों बेटियों के शव मिले। इस हृदयविदारक घटना से लोणी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें:- रात में चल रही थी उस खतरनाक घोषित इमारत की मरम्मत, सोता रहा प्रशासन! भिवंडी बिल्डिंग हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचे तथा व्यापक खोज अभियान चलाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में पुल या सड़क पर पानी बह रहा हो तो किसी भी स्थिति में वाहन लेकर उसे पार करने का प्रयास न करें। हादसे में मृत तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए दारव्हा स्थित उपजिला अस्पताल लाए गया।

Follow Navbharatlive whatsapp