महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित

Published on 31 जुल॰ 2026

महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित

Mahoba News In Hindi: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है.

Written By : इमरान खान, महोबा |  Updated at : 31 Jul 2026 03:08 PM (IST)

Preferred Sources

mahoba guru ravidas 650th birth anniversary kalash yatra samrasta sankalp abhiyan ann महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित

कलश वंदन यात्रा महोबा पहुंची

Source : इमरान खान

उत्तर प्रदेश के महोबा में शुक्रवार को महर्षि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा पहुंची. वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा और पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश वर्मा सहित भाजपा नेताओं व स्थानीय लोगों ने कलश पूजन कर इसे छजमनपुरा स्थित रविदास मंदिर में स्थापित किया.

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी का कलश महोबा जिला पहुंचा. कलश यात्रा के महोबा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह भव्य स्वागत किया. 

यह भी पढ़ें: देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी

सामाजिक समरसता का है सन्देश 

यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समानता, प्रेम, करुणा और जातिगत भेदभाव को मिटाने के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर उनकी पावन जन्मस्थली से पवित्र माटी हर जनपद में भेजी जा रही है. 

महोबा पहुंची इस यात्रा का आदरपूर्वक स्वागत कर पावन कलश को शहर के छजमनपुरा मोहल्ला स्थित संत रविदास मंदिर में पूरे विधि-विधान से स्थापित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह समरसता कार्यक्रम पूरे वर्ष भर आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान चरखारी में भी कलश यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ.

हर रविदास मंदिर पहुंच रही पवित्र मिटटी 

जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने बताया कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के सभी जिलों में स्थित रविदास मंदिरों तक यह पवित्र माटी पहुंचाई  जा रही है. संत रविदास जी ने समाज में समानता और प्रेम का जो अलख जगाया था, भाजपा नेतृत्व उसी भावना को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है. पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह कलश वंदन यात्रा प्रत्येक गांव और क्षेत्र में जाएगी. संत रविदास जी महाराज के विचारों को कोने-कोने तक पहुँचाकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल

Published at : 31 Jul 2026 03:08 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola