रश्मिका मंदाना को कूल्हे में लगी गंभीर चोट, पैर तक नहीं उठ रहा, ऐसे काट रहीं दिन

Published on 3 अग॰ 2026

रश्मिका मंदाना को कूल्हे में लगी गंभीर चोट, पैर तक नहीं उठ रहा, ऐसे काट रहीं दिन

Aug 03, 2026 09:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया है कि उन्हें मायसा का एक डांस सीन शूट करते हुए यह इंजरी हुई है। उनके हिप (कूल्हे) की चार नसों में एक टूट गई है।

Rashmika Mandanna Health Update

रश्मिका मंदाना के हिप (कूल्हे) की चार नसों में एक टूट गई है। इसे ठीक होने में काफी वक्त लगेगा और तब तक फिल्म की शूटिंग प्रभावित हो सकती है।

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को पिछले ही साल पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद 'थामा' और 'छावा' समेत उनकी अन्य फिल्मों की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया है कि उन्हें कूल्हे में गंभीर चोट आई है। एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी और यह कितनी जटिल है। एक्ट्रेस की इस चोट को ठीक होने में काफी वक्त लगेगा और देखना होगा कि इसका उनकी फिल्मों पर क्या असर पड़ता है। एक्ट्रेस की पोस्ट पढ़ने के बाद लोग उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शरीर से मशीन जैसा कर रही थीं बर्ताव

रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हैलो दोस्तों। चोटें बहुत गंदी होती हैं। उम्मीद कर रही थी कि किसी को इसके बारे में पता नहीं चले, लेकिन खैर.। माफ करना, मैं कुछ दिनों से गायब थी, लेकिन हाय! मैं आ गई हूं।" रश्मिका मंदाना ने बताया कि यह उन्हें लगातार लगी तीसरी चोट है और यह उन्हें कुछ ही वक्त पहले लगी है। एक्ट्रेस ने हिंट दिया कि वह अपने शरीर पर ज्यादा ही जोर डाल रही थीं। रश्मिका ने अपनी X पोस्ट में लिखा, “मुझे अपने शरीर को एक मशीन की तरह नहीं बल्कि एक इंसान के शरीर की तरह मानना ​​सीखना चाहिए।”

पैर तक नहीं उठा पा रही हैं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में यह भी समझाया है कि यह चोट उन्हें किस तरह लगी है और यह कितनी जटिल है। रश्मिका ने लिखा, "आपके कूल्हे के दोनों तरफ चार नसें होती हैं जो आपके कूल्हे को आपके पैर से जोड़ती हैं, और मेरे दाहिने कूल्हे की उनमें से एक नस टूट गई थी, और मुझे अपना पैर ऊपर उठाने और बाकी काम करने के लिए उसे फिर से जोड़ना होगा।" जाहिर है कि इस रिकवरी में काफी वक्त लगेगा और इस दौरान एक्ट्रेस की मूवी 'मायसा' (जिस पर वह काम कर रही थीं) बुरी तरह प्रभावित होगी।

इन दिनों कैसे दिन काटती हैं एक्ट्रेस?

रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उन्हें यह चोट 'मायसा' का ही एक डांस शूट करने के दौरान लगी है। एक्ट्रेस ने इसे अपने द्वारा की जा रही सबसे मुश्किल फिल्म बताया। रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में इन दिनों अपनी दिनचर्या की एक झलक साझा की है। रश्मिका मंदाना ने तस्वीरों के जरिए दिखाया है कि वह आजकल पजल खेलती हैं और अपना पसंदीदा डेजर्ट और कुकीज खाती हैं। रश्मिका ने पोस्ट में अपनी फिल्म के उस गाने की एक झलक भी साझा की है, जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें यह गंभीर चोट लगी है।