अजीत अगरकर हुए बुमराह के मामले को लेकर नाराज, आखिर किसने किया सलेक्टर्स को गुमराह?

Published on 3 अग॰ 2026

अजीत अगरकर हुए बुमराह के मामले को लेकर नाराज, आखिर किसने किया सलेक्टर्स को गुमराह?

Time Published: Monday, August 3, 2026, 21:08 [IST]

Ajit Agarkar: श्रीलंका दौरे से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह का टीम से बाहर होना सिर्फ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए झटका है लेकिन इसने बीसीसीआई के अंदर खिलाड़ियों की फिटनेस मैनेजमेंट को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुमराह के मेडिकल अपडेट को लेकर चयन समिति और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच तालमेल उतना मजबूत नहीं था, जितनी उम्मीद की जा रही थी। इससे अजीत अगरकर भी नाराज हुए हैं।

पीटीआई के अनुसार शुरुआत में चयनकर्ताओं को यह संकेत मिला था कि बुमराह श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसी आधार पर उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी। अंतिम मेडिकल जांच के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। घुटने की समस्या अपेक्षा से ज्यादा गंभीर निकली और तेज गेंदबाज को पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर करना पड़ा। इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया। अब सलेक्टर्स पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब प्लेयर फिट नहीं है तो क्यों टीम में शामिल किया गया। इससे भी अजीत अगरकर नाखुश हो गए।

Ajit Agarkar

फिटनेस सिस्टम पर हुई अहम चर्चा

रिपोर्ट में कहा गया है कि बुमराह के बाहर होने के बाद सोमवार को चयन समिति और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सीनियर अधिकारियों के बीच ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसका मकसद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की चोट, रिकवरी और फिटनेस से जुड़ी प्रक्रिया की समीक्षा करना था। बताया जा रहा है कि इस दौरान भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इस पर भी चर्चा हुई। हालांकि बीसीसीआई ने इस मीटिंग या कथित मतभेद को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अन्य प्लेयर्स के ऊपर भी है नजर

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम इंडिया के कुछ अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी नजर रखी जा रही है। इनमें हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी का नाम शामिल है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन खिलाड़ियों के मामलों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई या नहीं।

एक बल्लेबाज की फिटनेस पर भी सवाल

रिपोर्ट में एक और दावा किया गया है कि साउथ इंडिया का एक चर्चित टी20 बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर तय फिटनेस मानकों के अनुरूप नहीं पहुंचा था। रिपोर्ट में खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गई है। इस दावे की भी बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल भी उठेंगे ही क्योंकि यही सब प्लेयर्स आईपीएल में पूरी तरह फिट थे और नेशनल टीम के लिए खेलने की बात आते ही अनफिट हो गए।