अर्शदीप की एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी:दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम में; वधावन कप्तान, बडोनी उपकप्तान
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की करीब एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए नॉर्थ जोन की टीम में चुना गया है। अर्शदीप ने अपना पिछला रेड बॉल मुकाबला पिछले साल दलीप ट्रॉफी में ही खेला था।
15 मेंबर्स की टीम में जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वधावन को कप्तान और दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है। नॉर्थ जोन अपना पहला मैच 23 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलेगा।

टीम में जम्मू-कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को मौका
कप्तान कन्हैया वधावन के अलावा जम्मू-कश्मीर से ओपनर कामरान इकबाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज अब्दुल समद, स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक और तेज गेंदबाजों की जोड़ी सुनील कुमार व युद्धवीर सिंह टीम का हिस्सा हैं।
पिछले रणजी सीजन में अब्दुल समद ने 15 पारियों में 57.53 के औसत से 748 रन बनाए थे और वे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। कप्तान वधावन ने भी पिछले सीजन में 13 पारियों में 36.46 के औसत से 474 रन बनाए थे।
कामरान इकबाल को पहली बार दलीप ट्रॉफी में मौका मिला है, जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में नाबाद 160 रन की पारी खेली थी। आबिद मुश्ताक ने पिछले सीजन में 445 रन बनाने के साथ 20 विकेट भी लिए थे। वे निशांत सिंधु के साथ टीम के स्पिन ऑलराउंडर होंगे।
दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह
टीम में दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें आयुष दोसेजा और सनत सांगवान शामिल हैं, जो पिछले रणजी सीजन में दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आयुष दोसेजा ने 7 मैचों की 12 पारियों में 105.44 के औसत से 949 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। सनत सांगवान ने 7 मैचों में 69.00 के औसत से 828 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। यश धुल और आयुष बडोनी को लगातार दूसरी बार टीम में जगह मिली है।
तेज गेंदबाजी और चयन पर अपडेट
टीम की तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, जम्मू-कश्मीर के युद्धवीर सिंह व सुनील कुमार और हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज संभालेंगे। पिछले रणजी सीजन के सबसे सफल गेंदबाज आकिब नबी का चयन नहीं किया गया है, क्योंकि वे भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के अपने पहले दौरे पर जा रहे हैं।

नॉर्थ जोन के पास वेस्ट जोन की बराबरी का मौका
नॉर्थ जोन के पास सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में वेस्ट जोन की बराबरी का मौका है। उसने वेस्ट जोन से एक खिताब कम जीता है। नॉर्थ जोन के पास 18 टाइटल हैं, जबकि वेस्ट जोन ने 19 टाइटल जीते हैं।

------------------------------------------------
दलीप ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
IPL से पहले दलीप ट्रॉफी में खेले थे विदेशी क्रिकेटर्स; टेस्ट में बेस्ट बनने के लिए शुरू हुआ था टूर्नामेंट

जनवरी 1960। भारत को आजाद हुए 13 साल से ज्यादा हो गए थे। भारत विभाजन से अस्तित्व में आने वाला मुल्क पाकिस्तान हर मामले में प्रतिस्पर्धा की कोशिश में लगा था। विज्ञान, टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत आगे निकल रहा था; लेकिन खेल, खासकर क्रिकेट और हॉकी में पाकिस्तान की टीम बेहतर रिजल्ट हासिल करने लगी थी। पढ़ें पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का बैन: आबू धाबी T10 लीग में फिक्सिंग की कोशिश और सबूत मिटाने का दोषी पाया गया

- कॉपी लिंक
शेयर
आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में: बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर जाएंगे; टीम इंडिया में आने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर
0:51- कॉपी लिंक
शेयर