'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

Published on 3 अग॰ 2026

'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

Rakul Preet Singh On Surpanakha: फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में हैं. ऐसे में अब रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शूर्पणखा का किरदार क्यों प्ले किया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Written By : राहुल यादव |  Updated at : 03 Aug 2026 07:13 PM (IST)

Preferred Sources

Rakul Preet Singh Reveals Why she Played Surpanakha Role In Ramayana Ranbir Kapoor Sai Pallavi 'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

रकुल प्रीत सिंह क्यों बनीं शूर्पणखा?

Source : Social Media/X

Rakul Preet Singh On Surpanakha: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है. मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. सेलेब्स ने भी इसकी तारीफ की तो यूजर्स ने इसके वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम पर सवाल भी उठाए. फिल्म के लगभग सभी किरदार चर्चा में रहे. इसी में से एक रकुल प्रीत सिंह का कैरेक्टर शूर्पणखा का है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को क्यों चुना है?

दरअसल, नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज के बाद रकुल प्रीत सिंह के कैरेक्टर ने काफी लाइमलाइट बटोरी. इसी बीच एक फैन ने एक्ट्रेस के किरदार की तारीफ करते हुए लंबा चौड़ा लैटर लिखा, जिसमें उनके अभिनय की तारीफ तो की साथ ही सवाल भी किया कि उन्होंने इस कैरेक्टर को क्यों चुना? 

Thank you for this beautiful letter. ❤️
What made me say yes to Surpanakha was exactly what you mentioned - her complexity. History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story. As an actor, roles that challenge perception are the most exciting. I… https://t.co/1wFWmfwNNd

— Rakul Singh (@Rakulpreet) August 3, 2026

यह भी पढ़ें: 'मेरा करियर खत्म हो गया था...', आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया

रकुल प्रीत ने बताया क्यों बनीं शूर्पणखा?

फैन के जवाब पर रकुल प्रीत सिंह ने बताया, 'इस प्यारे लैटर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैंने इस किरदार के लिए इसलिए हां कहा क्योंकि उसमें वही बात थी जिसका आपने जिक्र किया. उस कैरेक्टर का जटिल व्यक्तित्व. इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक घटना के लिए याद करता है लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है. एक एक्टर के तौर पर ऐसे रोल सबसे रोमांचक होते हैं, जो लोगों की सोच को चुनौती देते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब रामायण आएगी तो दर्शक खुले मन से उस किरदार को समझेंगे.'


जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

शूर्पणखा के लिए फैन ने की रकुल की तारीफ

रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा के कैरेक्टर को लेकर फैन ने उनकी तारीफ की. ओपन लैटर लिखकर इस किरदार की तारीफ की और उसने पोस्ट में लिखा, 'शूर्पणखा सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं है. वो रामायण के उन अहम टर्निंग पॉइंट में से एक हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा गलत समझा गया है.' अपने लैटर में भी शूर्पणखा के किरदार को यूजर ने 'रामायण' का अहम हिस्सा और चैलेंजिंग कैरेक्टर बताया है और रकुल ने भी उनकी बात से सहमति जताई.


जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

यह भी पढ़ें: 70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर...सलमान खान ने जेल के दिनों को किया याद

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

फिल्म 'रामायण' के बारे में बात की जाए तो फिल्म को सिनेमाघरों में दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर आएगा. मूवी में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, जो राम की भूमिका में हैं. इसके साथ ही साई पल्लवी भी सीता की भूमिका में हैं. इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल तो रावण के किरदार में यश भी अहम रोल में हैं.

और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More

Published at : 03 Aug 2026 07:13 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola