छह खिलाड़ियों ने रचा रिकॉर्ड, लुधियाना का बढ़ाया मान

Published on 4 अग॰ 2026

छह खिलाड़ियों ने रचा रिकॉर्ड, लुधियाना का बढ़ाया मान

August 4, 2026

छह खिलाड़ियों ने रचा रिकॉर्ड, लुधियाना का बढ़ाया मान

Six players created records : लुधियाना। यह गौरव का क्षण है। जीआरडी स्थित संदीप्स स्पोर्ट्स अकादमी के छह होनहार खिलाड़ियों ने खेल और योग में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग श्रेणियों में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने न केवल अकादमी, बल्कि पूरे शहर और पंजाब का मान बढ़ाया है।

कड़ी मेहनत से रचा रिकॉर्ड

यह उपलब्धि जीआरडी स्थित संदीप्स स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने कोच संदीप चौधरी और श्रृष्टि चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की। कोच संदीप चौधरी ने बताया कि इन बच्चों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल अकादमी ही नहीं, बल्कि पूरे लुधियाना के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनके खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाने वाले खिलाड़ी एवं उनके रिकॉर्ड इस प्रकार हैं—
आयात सिंगला ने डांस करते हुए हुला हूप के अधिकतम एंटी-क्लॉकवाइज स्पिन का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2 मिनट 55 सेकंड में 377 स्पिन पूरे किए।ज्याश जैन ने बिना रुके हुला हूप के अधिकतम एंटी-क्लॉकवाइज स्पिन का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 3 घंटे 3 मिनट 34 सेकंड में 22,945 स्पिन पूरे किए। वायरा चौधरी ने चक्रासन मुद्रा में जिम्नास्टिक पैरेलल बार पर चलते हुए सबसे अधिक समय तक संतुलन बनाए रखने का रिकॉर्ड बनाया। उनका रिकॉर्ड 2 मिनट 14 सेकंड रहा।मेहर मल्होत्रा ने जिम्नास्टिक बार पर उल्टा लटकते हुए सबसे कम समय में जैकेट पहनने और उतारने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह कारनामा 1 मिनट 7 सेकंड में पूरा किया।याहवी जैन ने सीटेड वाइड लेग स्प्लिट योग मुद्रा में सबसे अधिक समय तक बने रहने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 42 मिनट 16 सेकंड तक यह मुद्रा बनाए रखी।शनाया जैन ने दरवाजे के सहारे त्रिविक्रमासन (स्टैंडिंग स्प्लिट) योग मुद्रा में सबसे लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 18 मिनट 50 सेकंड तक यह कठिन योग मुद्रा कायम रखी।अकादमी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों के अभिभावकों और शहरवासियों ने कोच संदीप चौधरी व श्रृष्टि चौधरी को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।