मैं अच्छा चिकन बना लेती हूं...पाकिस्तानी लड़के से शादी क्यों करना चाहती थीं कंगना रनौत? पुराना वीडियो वायरल

Published on 4 अग॰ 2026

मैं अच्छा चिकन बना लेती हूं...पाकिस्तानी लड़के से शादी क्यों करना चाहती थीं कंगना रनौत? पुराना वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत

Kangana Ranaut Viral Video: पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद से लगातार उनके बयान सामने आ रहे हैं. उन्होंने Gen-Z को ‘जनरेशन गटर’ कहा था, जिसके बाद उनका विरोध हुआ. अब हाल ही में उन्होंने एक और ऐसी टिप्पणी की, जिसको लेकर विवाद हो गया. उन्होंने कहा कि इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही हिंदू अभिनेत्रियां कट्टर लेफ्टिस्ट बन जाती हैं. इस बयान के बाद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी लड़के से शादी करने और कुकिंग पर बात करती दिख रही हैं.

कंगना रनौत का वायरल वीडियो किसी इंटरव्यू का है. इंटरव्यू लेने वाली महिला कंगना से कहती हैं, “लड़का ढूंढ रही हूं मैं पाकिस्तान में. कैसा लड़का ढूंढूं पाकिस्तान से.” इसपर कंगना कहती हैं, “प्लीज ढूंढ दीजिए. मैंने बता दिया आपको लड़का अपने 30s में होना चाहिए. और अगर वो मेरे बारे में जानता भी नहीं हो, ठीक है, मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं अपने पार्टनर के साथ बेहद ही नॉर्मल जिंदगी गुजारना चाहती हूं.”

कुकिंग स्किल्स पर कंगना

वायरल वीडियो में कंगना ये भी कहती हैं, “मैं बहुत अच्छा चिकन, अलग-अलग तरह की करी, चिकन कोरमा, चिकन मखनी बना लेती हूं. मैं इंडियन और मुगलई खाना बना लेती हूं.” जब उनसे ये पूछा जाता है कि वो इडली-डोसा जैसी चीजें नहीं बनाती हैं? तो वो कहती हैं, “नहीं मैं नॉर्थ से हूं, तो ये हमारे कल्चर में है भी नहीं और हमने किसी को बनाते देखा भी नहीं.”

Kangana Ranaut was such a moderate Hindu that she wanted to marry a Pakistani man and even cook Mughlai food for him. https://t.co/f4MxkcYpS7 pic.twitter.com/NYXWo1h9rv

— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) August 3, 2026

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया

Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त

कंगना का हालिया बयान

कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “फिल्म इंडस्ट्री में हमने ऐसी हिंदू बेटियों-बहनों को करीब से देखा है और उनके साथ कॉन्टैक्ट में भी रहे हैं. हमने देखा है कि वो हिंदू हैं, लेकिन पॉलिटिक्स, धर्म, इनको लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है. आमतौर युवाओं में ऐसा है. वो बहुत न्यूट्रल हैं. पर, जैसे ही संबंध कहिए, दोस्ती कहिए, शादी कहिए. इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं उनकी सोच इतनी डिफाइंड हो जाती है, कट्टरपंथी लेफ्टिस्ट बन जाते हैं.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button