श्रीलंका के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया, कोच गंभीर ने खिलाड़ियों को दी अहम सलाह

Published on 6 अग॰ 2026

क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया, कोच गंभीर ने खिलाड़ियों को दी अहम सलाह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 6, 2026, 03:18 PM IST

Gautam Gambhir: दौरे के लिए टीम में दो नए चेहरे शामिल हुए हैं। मध्य प्रदेश के स्पिन हरफनमौला सारांश जैन और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार मौका मिला है। आकिब को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में जगह मिली है। भारतीय कोच गंभीर ने दोनों का स्वागत किया।

Image

गौतम गंभीर की खिलाड़ियों को अहम सलाह (फोटो साभार- BCCI)

Gautam Gambhir: टीम का पिछले कुछ समय से घरेलू मैदान पर टेस्ट प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार के बाद टीम अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में वापसी करने जा रही है। 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से इसकी शुरुआत होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अभ्यास मैच से पहले खिलाड़ियों से बात करते हुए साफ कहा कि टीम हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में गंभीर कह रहे हैं, "हमें पता है हमारे सामने क्या चुनौती है और हम किस लक्ष्य के लिए खेल रहे हैं। हम मेहनत कर सकते हैं, अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं और हर तैयारी पूरी कर सकते हैं। 15 अगस्त की सुबह जब मैच शुरू होगा, चाहे पहले बल्लेबाजी आए या गेंदबाजी, हमें हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। अभी से कोई कमी नहीं छोड़नी है।"

भारतीय टीम में दो नए चेहरे

इस दौरे के लिए टीम में दो नए चेहरे शामिल हुए हैं। मध्य प्रदेश के स्पिन हरफनमौला सारांश जैन और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार मौका मिला है। आकिब को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में जगह मिली है। गंभीर ने दोनों का स्वागत किया। उन्होंने सारांश से कहा, "सारांश, सबसे पहले तुम्हें बधाई। यहां तक पहुंचने के लिए तुमने काफी मेहनत की है। जब भी देश के लिए खेलने का मौका मिले तो परिवार और देश का नाम रोशन करना।"

आकिब को लेकर क्या बोले गंभीर

आकिब के बारे में उन्होंने कहा, "आकिब पिछले सत्र में तुम्हारा प्रदर्शन शानदार रहा। जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में तुम्हारी बड़ी भूमिका थी। उसके लिए फिर से बधाई।" बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए भारत को दोनों मैच जीतने होंगे।

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article