रोहित की तरह गिल को कप्तानी से हटाना चाहते है हार्दिक पांड्या, गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला
Updated: Wednesday, August 12, 2026, 12:04 [IST]
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर खबरें जोरों पर हैं लेकिन अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी में उनको शामिल करना का रास्ता साफ़ नहीं हो पाया है। चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर से डील की चर्चा के बीच अब तीसरी टीम का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके साथ बात नहीं बन पाई।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में वापस जाने की इच्छा जताई थी। गुजरात को भी उन्हें वापस लेने में कोई ऐतराज नही था। इसके बाद हार्दिक की एक डिमांड ने सब कुछ खत्म कर दिया और उनके रास्ते बंद हो गए।
गुजरात ने किया साफ़ इनकार
हार्दिक पांड्या गुजरात में जाकर वापस कप्तानी करना चाहते थे। जिसे फ्रेंचाइजी ने खारिज कर दिया। शुभमन गिल को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने से साफ़ मना कर दिया गया। इससे हार्दिक के लिए वहां जाना मुश्किल हो गया। गिल को भी हार्दिक के आने से कोई परेशानी नहीं थी लेकिन उनके लिए कप्तानी बदलना फ्रेंचाइजी ने सही नहीं माना।
हार्दिक के प्रवक्ता के अनुसार खिलाड़ी ने किसी टीम से कोई सम्पर्क नहीं किया है। जो भी डील की बातें हो रही थी, सभी मुंबई इंडियंस के जरिए ही हो रही है। इसमें खिलाड़ी ने खुद से जाकर कुछ नहीं किया है। गुजरात की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।
हार्दिक को चाहिए पावर
इस बीच चीजों का ठीक से विश्लेषण किया जाए, तो हार्दिक पांड्या महत्वाकांक्षी तो लगते हैं। पैटर्न भी कुछ वही रहा है। वह मुंबई इंडियंस से जब गुजरात में गए थे, तब भी कप्तान बनकर गए थे। इसके बाद जब वापस मुंबई इंडियंस आए, तो रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को हटवाकर खुद कप्तान बनकर आए थे। ऐसे में अब भी वह किसी ऐसी टीम में जाना चाहते हैं, जहां उनको कप्तानी मिले।
बात सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर होती, तो उनको कोई भी टीम रख लेती लेकिन मामला कप्तानी का लग रहा है। हार्दिक पांड्या खुद को सफलतम लीडर से कम नहीं मानते हैं। गुजरात ने उनकी कप्तानी में एक टाइटल जीता था, इसके बाद हार्दिक कप्तानी से कम कुछ भी नहीं देख रहे।
गुजरात टाइटंस मैनेजमेंट नहीं चाहता कोई बवाल
गुजरात को भी पता है कि हार्दिक के कारण मुंबई इंडियंस में बवाल हुआ था। रोहित शर्मा को हटाने पर काफी कुछ हुआ था। पांड्या को खरीखोटी सुनाई गई थी और फैंस नाराज हुए थे। मुंबई का प्रदर्शन एकदम नीचे चला गया था। ऐसे में गिल को हटाकर गुजरात वह गलती नहीं करना चाहती, जो मुंबई इंडियंस ने की थी। ऐसा लग रहा है कि हार्दिक को गेम नहीं बल्कि कप्तानी का पावर चाहिए।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range