भारतीय स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने रचा नया इतिहास, लॉड्स में शतक लगाने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी
IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाते ही भारतीय स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इतिहास रच दिया है. यास्तिका लॉड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाते ही भारतीय स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इतिहास रच दिया है. यास्तिका लॉड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/12/yastika-bhatia-2026-07-12-19-15-52.jpg)
Yastika Bhatia Photograph: (X/BCCI)
IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम नया इतिहास लिख रही है. लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन यास्तिका ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट का भी पहला शतक है और लॉर्ड्स के मैदान पर आया है, जहां हर खिलाड़ी का शतक लगाने का सपना होता है.
पहली गेंद पर मिला जीवनदान, फिर ठोक दिया ऐतिहासिक शतक
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन यास्तिका भाटिया को अपनी पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था. इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल की पहली ही गेंद उनके ऑफ स्टंप से तो टकराई, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं और वह आउट होने से बच गईं. इस जीवनदान को यास्तिका ने अच्छे से भुनाया और दूसरी कोई गलती नहीं की. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. अब लॉर्ड्स के इतिहास में महिला टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड यास्तिका भाटिया के नाम लिखा जाएगा.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2026
यास्तिका भाटिया ने खेली 133 रनों की पारी
यास्तिका भाटिया इस मैच में स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं. उन पर टीम इंडिया को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. यास्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे. उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने आउट किया.
भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा 457 रनों का लक्ष्य
यास्तिका भाटिया के इस शतक के दम पर भारतीय टीम ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 7 विकेट पर 341 रनों पर पारी घोषित कर दी है. पहली पारी में टीम इंडिया को अच्छी लीड मिली थी। अब भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य रखा है. यास्तिका भाटिया के अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 70 रनों की पारी खेलीं. ऋचा घोष नाबाद 50 रन बनाईं. अब देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड की टीम 457 रनों के इस स्कोर को चेज करने में सफल होती है या फिर टीम इंडिया लॉड्स में पहला महिला टेस्ट जीतकर एक और इतिहास रचती है.
🚨 HISTORY CREATED BY YASTIKA BHATIA 😍
- She becomes the first batter ever to score a Hundred at Lord's in Women's Test Cricket. 🇮🇳 pic.twitter.com/zF98IQgzlv
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 12, 2026
क्रांति गौड़ ने भी रचा बड़ा कीर्तिमान
लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट मैच में टीम इंडिया नया कीर्तिमान लिख रही है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इतिहास रचा था. लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाली क्रांति गौड़ दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं. अब यास्तिका भाटिया ने शतक लगाकर यह कीर्तिमान बनाया है. लगातार दो दिनों में 2 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम लिखवाया है, जिसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास उपलब्धि माना जा रहा है.
— ICC (@ICC) July 11, 2026
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: ट्रॉफी की 'हैट्रिक' से शर्मनाक रिकॉर्ड्स तक... यहां पढ़िए गौतम गंभीर के 2 साल के कार्यकाल का पूरा कच्चा चिट्ठा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें