अमृतसर (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी (National Headquarters In-Charge) बनाए जाने पर अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
तरुण चुघ के लाहौरी गेट स्थित कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्रित हुए और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर खुशी मनाई, लड्डू बांटे और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि तरुण चुघ को राष्ट्रीय मुख्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना न केवल अमृतसर बल्कि पूरे पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि तरुण चुघ ने संगठन के जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए उत्साहवर्धक है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण चुघ को मिली यह जिम्मेदारी पंजाब के लिए भी गौरव का विषय है।
कार्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष स सरबजीत सिंह शैंटी, हेमंत पिंकी, राजेश मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप बहल, मंडल महामंत्री अशोक मनचंदा, रमन दुआ,हैप्पी नय्यर, तरुण अरोड़ा, वरयाम सिंह बिट्टू,सतीश अरोड़ा,रामा जी, रिंकू मत्तेवाल महिला मोर्चा से सीमा कुमारी, मंजीत चंडोक, कमलेश कुमारी, चन्द्र प्रभा, पलक, पूनम शर्मा, मेघा,युवा मोर्चा से सिमरप्रीत सिंह वालिया,वरुण अरोड़ा,प्रभात मल्होत्रा,माधव शर्मा,अंकुश खन्ना, अंकित खन्ना, अंशुल खन्ना,कार्तिक महाजन, पुनीत अग्रवाल, यतिन मेहरा, राघव खन्ना, गौरव कुमार, जगन, जोबनप्रीत सिंह,अर्जुन उपस्थित थे।
You Might Be Interested In
- राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार, तरुण चुग को नई जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनके समर्पण का सम्मान: सुभाष शर्मा
- CM भगवंत मान ने डॉ. US घई को पंजाब राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मेहर मलिक को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया
- पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई टीम का ऐलान, मनप्रीत बादल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, तरुण चुग को नया प्रभार
- मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब कैडर की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ
- पंजाब में इस जगह आधी रात घूमती दिखी नग्न महिला, फिर हो गई गायब, लोगों की उड़ी नींद