कोलंबो में टीम इंडिया का खास स्वागत, हाई कमिश्नर संतोष झा ने खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया
Updated: Fri, 21 Aug 2026 11:24 AM (IST)
भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा के साथ टीम इंडिया (एक्स)
श्रीलंका में टीम इंडिया का खास स्वागत हुआ, हाई कमिश्नर संतोष झा ने खिलाड़ियों को दावत दी. देखें इंडिया हाउस की खुशनुमा शाम की तस्वीरें.
Team India: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कोलंबो में खास मेजबानी हुई. श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने टीम इंडिया को इंडिया हाउस में डिनर के लिए बुलाया. इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहे. कार्यक्रम का माहौल काफी खुशनुमा रहा और खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया.
BCCI ने शेयर की कोलंबो की शाम की तस्वीर
इस खास मुलाकात की तस्वीरें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. पोस्ट में BCCI ने कोलंबो की शाम को यादगार बताया. तस्वीरों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ भारत का तिरंगा भी नजर आया. टीम के लिए यह मुलाकात श्रीलंका दौरे के बीच एक खास अनुभव रही.
दूसरे टेस्ट में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है. गाले में खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजरें कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने पर हैं. वहीं श्रीलंकाई टीम घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगी.
इसे भी पढ़े- ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुका स्टार अब पुर्तगाल के लिए बना हीरो, 48 गेंदों में जड़ दिया पहला शतक
WTC पॉइंट्स टेबल पर भी रहेगी नजर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है. कोलंबो टेस्ट में जीत भारत के लिए काफी अहम होगी, जबकि ड्रॉ से भी टीम को फायदा मिल सकता है. हालांकि फाइनल की राह अभी आसान नहीं है. भारत को आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
क्या है इंडिया हाउस?
विदेशों में मौजूद इंडिया हाउस आमतौर पर भारतीय उच्चायोग या दूतावास के आधिकारिक परिसर को कहा जाता है. यहां राजनयिक गतिविधियों के साथ भारत और संबंधित देश के बीच रिश्तों को मजबूत करने, सांस्कृतिक संपर्क बढ़ाने और दूसरे अहम काम किए जाते हैं. कोलंबो का इंडिया हाउस भी भारत-श्रीलंका संबंधों में अहम भूमिका निभाता है.
इसे भी पढ़े- पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को कोर्ट ने किया बरी, आखिर किस मामले में फंसे थे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Tags