पानीपत में टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से लाखों का कपड़ा व मशीनें जली; फायर ब्रिगेड की टीम पाया काबू - Panipat News
Published on 23 अग॰ 2026
पानीपत में टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का कपड़ा व मशीनें जली; फायर ब्रिगेड की टीम पाया काबू
पानीपत4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
आग लगने के वक्त मौके पर मौजूद दमकलकर्मी व अन्य।
पानीपत के सेक्टर-29 (हुडा, पार्ट-1) स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना प्लॉट नंबर 137 स्थित कॉस्मिक रग्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर की है, जहां सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग भड़क उठी।
आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में तैयार कपड़ा और महंगी मशीनें जल गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें निकलती देखी गईं। स्थिति को भांपते हुए प्रबंधन और प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर कर्मियों ने तुरंत पानी की पम्पिंग शुरू कर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास की अन्य इकाइयों में भी नुकसान फैल सकता था।
आग बुझने के बाद मौके पर मौजूद फैक्ट्री के कर्मचारी, फायर कर्मी व फैक्ट्री मालिक।
प्रिंटिंग व लूप मशीन समेत इलेक्ट्रिक पैनल जलकर राख
फायर स्टेशन अधिकारी को सौंपी गई लिखित सूचना के अनुसार, इस अग्निकांड में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा तैयार कपड़ा पूरी तरह जल गया। इसके साथ ही प्रिंटिंग मशीन, लूप मशीन-1 और मुख्य इलेक्ट्रिक पैनल को गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण, विभागीय जांच जारी
कंपनी के निदेशक द्वारा दिए गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आग लगने का मुख्य कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट रहा। प्राथमिक आकलन के अनुसार, हादसा सुबह के समय होने और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी मजदूर या कर्मचारी को चोट नहीं आई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी व विभागीय कार्रवाई जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में खुलेगा जिले का पहला महिला डिग्री कॉलेज: सालाना फीस 6 हजार रुपए; अस्थायी तौर पर डाइट परिसर में चलेंगी कक्षाएं
1:04
कॉपी लिंक
शेयर
करनाल में महिला से छेड़छाड़, बेड टच किया: पीछा करने और घर की छत से सामान फेंकने का आरोप, बोली- शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
कॉपी लिंक
शेयर
भिवानी में कॉलेज के लिए निकली युवती लापता: दाखिले की जानकारी लेने गई थी, मां ने युवक पर जताया भगाने का शक
कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में पुलिस पर कचरा फेंका,VIDEO: यमुनानगर में SP आवास के पास कूड़ा उठाने से रोका; सफाईकर्मियों को पकड़कर पुलिस वैन में डाला