पैट कमिंस ने इमरान खान के लिए जताई चिंता, कोर्ट के आदेश और इलाज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कह दी ये बड़ी बात
Pat Cummins on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी इमरान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
Pat Cummins on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी इमरान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
![]()
Roshni Singh
28 Aug 2026
20:49 IST
एडिट
28 Aug 2026
23:14 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/28/pat-cummins-imran-khan-2026-08-28-19-56-53.jpg)
Pat Cummins Imran Khan
Pat Cummins on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं. लगातार ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इमरान खान का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है, जिसके बाद से वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी काफी चर्चा हो रही है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को लेकर वर्ल्ड क्रिकेट के कई पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की थी और इमरान खान को सही इलाज मुहैया कराने का अनुरोध किया था, जिसमें भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर भी शामिल थे. वहीं, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के दोनों बेटों का एक इंटरव्यू भी ब्रॉडकास्टर ने प्रसारित किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता की जान को खतरा है. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कमिंस ने ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और लिखा कि उनके साथ वैसा ही सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए जिसके वो हकदार हैं.
पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर दी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इमरान खान के दोनों बेटों सुलेमान और कासिम का इंटरव्यू ब्रॉडकास्टर द्वारा प्रसारित किए जाने के बाद, 28 अगस्त को अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. दरअसल, कमिंस ने एक वीडियो को रीपोस्ट किया जिसमें ग्रेग चैपल इमरान खान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इमरान खान इज्जत के हकदार हैं - पैट कमिंस
पैट कमिंस ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं यहां ग्रेग चैपल और दूसरे पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों की बात का समर्थन करता हूं. मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक उनके मेडिकल चेकअप को ठीक से होने दिया जाएगा, और परिवार के लोगों को उनसे मिलने की छूट मिलती रहेगी. मैं आशा करता हूं कि इमरान खान के साथ वैसी ही इज्जत से पेश आया जाए, जिसके वो हकदार हैं.
Adding my support here to GC and the other former international captains. I hope the court ordered medical assessment be allowed to run its course, and that family visits continue. I hope Imran Khan is treated with the dignity anyone deserves https://t.co/L1L512wXao
— Pat Cummins (@patcummins30) August 28, 2026
साल 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में रखा गया है. हाल ही में इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया. 73 वर्षीय इमरान खान करीब 3 साल से जेल में बंद हैं. कई बार उनके परिवार की ओर से यह कहा गया है कि इमरान खान से किसी को मिलने भी नहीं दिया जाता और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. अब स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में इमरान खान के दोनों बेटों, सुलेमान और कासिम, ने बताया कि उन्हें अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है और उनकी जान को खतरा है.
इमरान खान के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान एकजुट हो गए हैं. इस मानवीय अपील के पीछे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल की मुख्य भूमिका है, जिन्होंने पाकिस्तान सरकार को पत्र भेजने की पहल की. इस मुहिम को भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों का भी पूरा साथ मिला है, जिसमें पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर के नाम शामिल हैं. ग्रेग चैपल की इस मुहिम के तहत पहला पत्र फरवरी 2026 में भेजा गया था, जिस पर 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने हस्ताक्षर किए थे. इसके बाद अगस्त 2026 में दोबारा एक और पत्र भेजा गया, जिसमें समर्थन करने वाले कप्तानों की नंबर बढ़कर 21 से अधिक हो गई. भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर दोनों ही बार इमरान खान के स्वास्थ्य और सम्मानजनक व्यवहार की मांग करने वाली इस अपील का हिस्सा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम किसके साथ खेलेगी अपनी अगली टेस्ट सीरीज? नोट कर लीजिए तारीख और समय
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें