हत्यारोपी पत्नी बोली- सल्फास खाकर तड़प रहा था पति: इसलिए जिगर के टुकड़े का पेट चीरा; कुरुक्षेत्र में डॉक्टरों ने दिल निकालने वाली बात नकारी - Kurukshetra News

Published on 28 अग॰ 2026

पति की हत्या करने के बाद पत्नी छत से कूद गई थी। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।

कुरुक्षेत्र में पति को सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। राजेश की पत्नी विमला ने हत्या करने और उसके अंग निकालने की बात कबूल की है। हालांकि, ये बातें उसने LNJP अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी भाषा समझने वाली एक महिला को

.

विमला ने महिला को मैथिली में बताया कि राजेश ने सल्फास खा लिया था और तड़प रहा था। अपने जिगर के टुकड़े राजेश की हालत उससे देखी नहीं गई, इसलिए चाकू से उसका पेट चीर दिया। इसके बाद उसने राजेश का दिल निकालकर अपने हाथ में रख लिया। वहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने राजेश के दिल को निकालने और उसके सल्फास खाने की बात से इनकार किया है।

विमला की मानसिक स्थिति को लेकर डॉक्टरों ने उसे गुरुवार को काउंसलिंग के लिए चंडीगढ़ PGI रेफर किया था। PGI में विशेषज्ञों ने उसकी काउंसलिंग की और मानसिक स्थिति की जांच की। इसके बाद शुक्रवार शाम उसे वापस लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। अब विमला का इलाज LNJP अस्पताल में ही होगा।

जमीन पर पड़ा राजेश का शव। पास में पड़ा प्लास्टिक का कट्टा और चाकू। विमला ने राजेश की आंतें निकालकर इसी कट्टे में भरी थीं।

जमीन पर पड़ा राजेश का शव। पास में पड़ा प्लास्टिक का कट्टा और चाकू। विमला ने राजेश की आंतें निकालकर इसी कट्टे में भरी थीं।

एक को काली माता, दूसरी को आत्मा आने की बात कही

पुलिस के साथ-साथ डॉक्टर भी विमला के बयानों को सही नहीं मान रहे हैं, क्योंकि वह अलग-अलग समय पर अलग-अलग बातें बता रही है। विमला मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। इससे पहले राजेश के मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया था कि 21 अगस्त को राजेश की हत्या के बाद विमला कह रही थी कि उसके अंदर काली मां आ गई थी। वहीं, LNJP अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अपनी भाषा समझने वाली महिला से कहा कि राजेश उसका चचेरा भाई था और आत्मा ने उससे यह काम करवाया।

आंतें, किडनी और लीवर बोरी में डाले

शुक्रवार को राजेश की हत्या के बाद पुलिस को उसकी आंतें प्लास्टिक की बोरी में मिली थीं। जब राजेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने बताया कि शरीर से लीवर का एक हिस्सा और दाईं किडनी गायब है। इसके बाद पुलिस ने राजेश के किराए के मकान और आसपास के इलाके में तलाशी ली, लेकिन दोनों अंग नहीं मिले।

करीब 6 दिन बाद पुलिस को पता चला कि लीवर का हिस्सा और दाईं किडनी उसी प्लास्टिक की बोरी में थे, जिसमें राजेश की आंतें मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों अंगों को जांच के लिए पंचकूला की लैब भेज दिया। विमला ने इन अंगों को निकालने के लिए तीन चाकुओं का इस्तेमाल किया था।

डॉक्टर बोले- नशीला पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान राजेश की आंतें गायब थीं। इसलिए यह साफ तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी कि राजेश ने सल्फास, कोई जहरीला या नशीला पदार्थ खाया था या नहीं। पुलिस उसके पेट और आंतों को अलग से लेकर आई थी। इसलिए इन्हें सील कराकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

SHO बोले- ऑर्गन जांच के लिए भेजे

केयूके थाना के SHO सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि आरोपी महिला ने प्लास्टिक की बोरी में आंतों के साथ शरीर के अन्य अंग भी रखे थे। पुलिस ने इन अंगों को बरामद कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि राजेश को कोई नशीला पदार्थ दिया गया था या नहीं। अब तक विमला के बयान दर्ज नहीं हुए। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही हत्या और ऑर्गन निकालने का कारण सामने आएगा।