आ गया 'अनोखा' फोन, जब मर्जी ब्लैक-एंड-व्हाइट से कलर बनाओ, निकल जाती है स्क्रीन

Published on 29 अग॰ 2026

Hisense A10 e-ink smartphone की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ एक ऑप्शनल मैग्नेटिक कलर स्क्रीन मिलती है। यह स्क्रीन फोन के बैक पैनल पर मैग्नेटिक रिंग के जरिए चिपक जाती है, जिसमें वीडियो देखा जा सकते हैं।

Smart TV बनाने वाले पॉपुलर ब्रांड Hisense एक अनोखा फोन लेकर आया है, जिसकी स्क्रीन को यूजर अपनी सुविधा के अनुसार, ब्लैक एंड व्हाइट से कलर में कन्वर्ट कर सकते हैं। दरअसल, हाइसेंस A10 e-ink नाम का एक यूनिक स्मार्टफोन लेकर आया है। इस फोन में पेपर जैसा फील देने वाला 6.13 इंच का e-ink डिस्प्ले है, लेकिन खास बात यह है कि इसके फोन के साथ एक डिटैचेबल (अलग की जा सकने वाली) कलर स्क्रीन भी मिलती है, जो फोन के बैक पैनल पर चिपक जाती है, और फिर यह एक नॉर्मल कलर स्मार्टफोन बना जाता है। फिलहाल कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च दिया है। इस लाइनअप में दो मॉडल - A10 Pro और A10 Ultra - शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 2,799 युआन (करीब 39,700 रुपये) है।

सम्बंधित सुझाव

hisense a10 e-ink phone image1

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, A10 Pro तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। 8GB+128GB मॉडल की कीमत 2,799 युआन (~$416, लगभग 39,700 रुपये) है, जबकि 8GB+256GB की कीमत क्रमशः 2,999 युआन (~$446, लगभग 42,500 रुपये) और 12GB+512GB वर्जन की कीमत 3,499 युआन (~$521, लगभग 49,700 रुपये) है।

A10 Ultra की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 3,198 युआन (~$476, लगभग 45,400 रुपये), 8GB+256GB के लिए 3,398 युआन (~$506 , लगभग 48,000 रुपये) और 12GB+512GB के लिए 3,898 युआन (~$580, लगभग 55,300 रुपये) है। दोनों मॉडल मून व्हाइट और बैम्बू ग्रीन कलर्स में आते हैं और इनका वजन केवल 190 ग्राम है।

इसमें पेपर जैसा फील देने वाला e-ink डिस्प्ले

दोनों फोन में 6.13-इंच का Carta 1300 e-ink डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1648x824 पिक्सेल और पिक्सेल डेंसिटी 300 पीपीआई है। यह स्क्रीन 256 ग्रेस्केल लेवल और 36 डुअल-कलर फ्रंट लाइटिंग लेवल को सपोर्ट करती है। आम फोन डिस्प्ले के उलट, e-ink पैनल इमेज बनाने के लिए आस-पास की रोशनी (एम्बिएंट लाइट) का इस्तेमाल करता है। इसमें ब्लू लाइट भी नहीं होती और यह फ्लिकर (झिलमिलाना) भी नहीं करता। हाईसेंस का कहना है कि इस स्क्रीन को ई-बुक्स पढ़ने, PDF पर नोट्स बनाने और पढ़ाई करने जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। डिस्प्ले को E Ink T2000 हार्डवेयर TCON चिप के साथ भी जोड़ा गया है। यह चिप स्वतंत्र रूप से स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को संभालती है।

hisense a10 e-ink phone image1

साथ आती है अलग होने वाली कलर स्क्रीन

A10 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑप्शनल मैग्नेटिक कलर स्क्रीन है। 4.96-इंच का LCD पैनल मैग्नेटिक रिंग और मेटल कॉन्टैक्ट्स की मदद से फोन के पीछे जुड़ जाता है। इसे जरूरत पड़ने पर कभी भी लगाया या हटाया जा सकता है। कलर स्क्रीन लगने के बाद, A10 को एक आम स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स कलर कॉमिक्स ब्राउज कर सकते हैं, चार्ट और इमेज देख सकते हैं, छोटे वीडियो देख सकते हैं और सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आपको इसकी जरूरत न हो, तो आप इसे आसानी से हटा सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

A10 Ultra के बॉक्स में मैग्नेटिक कलर स्क्रीन मिलती है। वहीं, A10 Pro में फोन के अंदर ही मैग्नेटिक कॉन्टैक्ट्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें दूसरी स्क्रीन शामिल नहीं है। अगर यूजर्स चाहें, तो वे इस एक्सेसरी को अलग से खरीद सकते हैं।

फोन में दमदार प्रोसेसर भी

A10 सीरीज में क्वालकॉम का QCM6690 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह चिप 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और इसे e-ink डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। हाईसेंस का कहना है कि स्टैटिक रीडिंग के दौरान यह फोन अपने-आप प्रोसेसर की फ्रीक्वेंसी और पावर की खपत को कम कर सकता है। मुश्किल कामों के लिए, यह इंटरफेस को स्मूद बनाए रखने के लिए परफॉर्मेंस बढ़ा सकता है।

hisense a10 e-ink phone image1

फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी भी

फोन में 18W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी है। अल्ट्रा मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

A10 सीरीज एंड्रॉयड 16 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि यह फोन लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच के लिए एलिजिबल है। कुछ ई-इंक फोनों के विपरीत, जो आपके द्वारा इंस्टॉल किए जाने वाले ऐप्स को सीमित करते हैं, A10 यूजर्स को सामान्य रूप से एंड्रॉयड ऐप्स इंस्टॉल करने की अनुमति देता है। फोटोग्राफी के लिए, इस फोन 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में एनएफसी, एक इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, वाई-फाई 6, कॉल रिकॉर्डिंग और ऐप क्लोनिंग शामिल हैं।