राखी बांधकर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप - Kota News

Published on 29 अग॰ 2026

राखी बांधकर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप

कोटा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर बाइक से घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिर गए। घायलों को कोटा हॉस्पिटल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों मां-बेटे की मौत हो गई।

घटना 28 अगस्त की शाम 7 बजे भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र की है। मृतक लाड देवी (68) व मनीष कुमार जैन (44) एमपी के नीमच जिले के सिंगोली के रहने वाले थे।

बिजोलिया थाना ASI नरेश कुमार ने बताया की पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने शिकायत दी है। जिसकी जांच की जा रही है।

दोनों मां-बेटे ननिहाल से राखी बांधकर लौट रहे थे।

दोनों मां-बेटे ननिहाल से राखी बांधकर लौट रहे थे।

राखी मनाकर ननिहाल से घर लौट रहे थे

चचेरे भाई दीपेश ने बताया की मनीष का ननिहाल 35 किमी दूर बिजोलिया में है। राखी के दिन दोपहर 12 बजे करीब मनीष अपनी मां लाड देवी क़ो बाइक पर लेकर ननिहाल आया था। ननिहाल में लाड देवी ने राखी बांधी। खाना खाने के बाद शाम 7 बजे करीब दोनों बाइक से सिगोली के लिए रवाना हुए। लाड़देवी बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। सिंगोली घाटा से पहले ढलान पर अज्ञात वाहन ने बाइक क़ो टक्कर मार दी।

दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला और सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से उन्हें गंभीर हालात में कोटा रेफर किया। जिसके बाद दोनों क़ो कोटा के निजी हॉस्पिटल लाए। जहां से दोनों क़ो न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष सिंगोली में कपड़े व बर्तन की दुकान है। परिजनों का आरोप है कि सिंगोली में अस्पताल में इलाज प्रॉपर नहीं मिला। एंबुलेंस की व्यवस्था में भी देरी से हुई।

.

खबरें और भी हैं...

  • कांग्रेस के 7 कैंडिडेट्स ने पार्षद टिकट की दावेदारी छोड़ी: बोले- अन्य कार्यकर्ताओं से जानबूझकर आवेदन करवाए, संगठन में एकजुटता बनी रहे इसलिए नाम वापस लिया

    बोले- अन्य कार्यकर्ताओं से जानबूझकर आवेदन करवाए, संगठन में एकजुटता बनी रहे इसलिए नाम वापस लिया|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा में मौसम साफ, सुबह से धूप खिली: सितंबर के पहले सप्ताह में फिर एक्टिव होगा मानसून, अब तक सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश

    सितंबर के पहले सप्ताह में फिर एक्टिव होगा मानसून, अब तक सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कार ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चों समेत मां घायल: राखी बांधकर कोटा लौट रहा था परिवार; टैंपों ने युवक को मारी टक्कर

    राखी बांधकर कोटा लौट रहा था परिवार; टैंपों ने युवक को मारी टक्कर|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: पांच साल बाद कॉलोनी की पानी की समस्या सुलझी, खराब रोड लाइट फिर से चमकी, एईएन दीक्षांत बने 'स्टार ऑफिसर'

    1:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर