आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस: भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके

Published on 30 अग॰ 2026

आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भव्या सिंह को कानूनी नोटिस (सीज एंड डिजिस्ट) भेजा है। भव्या ने एक पॉडकास्ट के दौरान आसिम पर मारपीट करने और दुबई में किसी महिला के पैसों पर निर्भर रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

IANS के अनुसार आसिम के वकील ने इन दावों को पूरी तरह झूठा और छवि खराब करने वाला बताया है। नोटिस में भव्या और संबंधित मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 72 घंटे के भीतर विवादित कंटेंट हटाने की हिदायत दी गई है।

भव्या सिंह एमटीवी स्प्लिट्सविला 12 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं।

भव्या सिंह एमटीवी स्प्लिट्सविला 12 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं।

भव्या सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप एमटीवी स्प्लिट्सविला 12 फेम भव्या सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर टिप्पणी की थी।

भव्या ने दावा किया था कि उन्हें किसी ने बताया था कि आसिम पागल इंसान हैं और मारपीट करता था। इसके अलावा भव्या ने एक वीडियो होने का दावा भी किया था। पॉडकास्ट में यह भी कहा गया था कि आसिम दुबई में किसी अज्ञात महिला के पैसों पर रह रहे हैं और उस पर आर्थिक रूप से निर्भर हैं।

आसिम के वकील ने आरोपों को बताया निराधार आसिम रियाज की ओर से लीगल फर्म फाल्कन लीगल के पार्टनर एडवोकेट सुहैल शरीफ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कानूनी नोटिस में कहा गया है कि भव्या के बयान आसिम को हिमांशी के खिलाफ शारीरिक हिंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में गलत तरीके से पेश करते हैं।

हिमांशी और आसिम 4 साल से रिलेशनशिप में थे।

हिमांशी और आसिम 4 साल से रिलेशनशिप में थे।

इन बयानों से आसिम की सामाजिक छवि और प्रोफेशनल करियर को भारी नुकसान पहुंचा है। वकील ने साफ किया कि उनके क्लाइंट अपने खिलाफ किसी भी तरह की मानहानि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नोटिस के जरिए भव्या सिंह से कहा गया है कि वे आसिम के खिलाफ किसी भी मानहानिकारक बयान को दोहराना तुरंत बंद करें। इसके साथ ही जिन मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस पॉडकास्ट या उससे जुड़ी सामग्री को शेयर किया है, उनसे भी उस कंटेंट को 72 घंटे में हटाने के लिए कहा गया है।

हिमांशी खुराना के आरोपों से शुरू हुआ विवाद

  • हिमांशी का धर्म परिवर्तन कराने के दबाव का आरोप: अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दावा किया कि आसिम रियाज के साथ रिश्ते के दौरान उन पर धर्म बदलने का मानसिक दबाव बनाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पूजा-पाठ करने पर आपत्ति जताई जाती थी और सामने वाले परिवार की तरफ से भी सोच बदलने का दबाव था।
  • हिमांशी के मुताबिक, यह दबाव इतना बढ़ गया था कि वह इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। उन्होंने धर्म बदलने से पहले आखिरी बार चार धाम की यात्रा करने की इच्छा जताई थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि इसके बाद वह अपनी पुरानी मान्यताओं से दोबारा नहीं जुड़ पाएंगी।
हिमांशी ने दावा किया कि एक समय वह आसिम के दबाव में इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं।

हिमांशी ने दावा किया कि एक समय वह आसिम के दबाव में इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं।

  • आसिम रियाज का पलटवार और आरोपों का खंडन: हिमांशी के दावों के बाद आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर कर सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। आसिम ने लिखा कि उन्होंने जिंदगी में कभी किसी व्यक्ति से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा।
  • उन्होंने हिमांशी पर पब्लिसिटी पाने और उनके खिलाफ माहौल बनाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आसिम ने यह भी कहा कि उन्होंने हिमांशी को सिर्फ फिटनेस की तरफ पुश किया था और पर्सनल बातों को पब्लिक में लाकर विवाद पैदा करना बचकाना है।
  • 'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ था रिश्ता : आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की मुलाकात 2019 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के दौरान हुई थी। शो के बाद दोनों लगभग 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, दिसंबर 2023 में दोनों ने अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को मुख्य वजह बताते हुए सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था। उस समय भी चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए थे, लेकिन अब ब्रेकअप के लंबे समय बाद दोबारा धर्म परिवर्तन और दबाव के दावों को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया है।

.