'हर वारदात में जाति का चश्मा लगाकर...', अंकित बलियान हत्याकांड को लेकर जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला

Published on 30 अग॰ 2026

'हर वारदात में जाति का चश्मा लगाकर...', अंकित बलियान हत्याकांड को लेकर जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला

जयंत चौधरी और अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव बड़ा हमला बोला है. जयंत चौधरी ने अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी राजनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हर घटना को जाति के नजरिए से देखने की कोशिश की जा रही है और कुछ लोग जाति-आधारित बंटवारे और तनाव को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं.

अखिलेश का बिना नाम लिए उन्होंने ABCD के बहाने विपक्ष की राजनीति और नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि आजकल चर्चा में आने और व्यूज हासिल करने के लिए कुछ लोग सही-गलत की परवाह किए बिना कुछ भी बोलने को तैयार हैं. बिना यह सोचे कि क्या सही है और क्या गलत. जयंत चौधरी ने कहा कि यहां ‘ABCD’ का मतलब अहंकार , भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी है.

उन्होंने कहा कि ‘चौधरी साहब’ से सम्मान करने, भावनाओं को महत्व देने, चरित्र की अहमियत समझने और धैर्य रखने जैसे गुण सीखे थे. उनके अनुसार, चौधरी साहब द्वारा सिखाई गई ‘ABCD’ उन नकारात्मक गुणों से बिल्कुल अलग और कहीं अधिक महत्वपूर्ण थी जो आजकल दिखाई दे रहे हैं.

जाति-आधारित नफरत फैलाने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में बैठे कुछ लोग उत्तर प्रदेश को फिर से अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति में धकेलना चाहते हैं. चौधरी ने इन लोगों पर टकराव भड़काने और जाति-आधारित नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये लोग पहले तनाव पैदा करते हैं और फिर सवाल उठाते हैं कि राज्य के हालात ऐसे क्यों हैं.

लखनऊ तहजीब का शहर

जयंत चौधरी ने लखनऊ की ‘तहजीब’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ अपनी तहजीब के लिए जाना जाता है और पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह की मर्यादा और सभ्यता होनी चाहिए. उनके इस बयान को अखिलेश यादव और विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना का जवाब माना जा रहा है. ‘ABCD’ और अंकित बालियान हत्याकांड पर चौधरी की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और जाति की राजनीति को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. 2014 में पत्रकारिता की शुरुआत Zee Media से हुई. दिल्ली में रिपोर्टिंग की. 2018 में ETV भारत के नेशनल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया. इस दौरान संघ (RSS-VHP), शिक्षा, कृषि, पर्यटन के साथ किसान और मजदूरों के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. 2022 में TV9 भारतवर्ष जॉइन किया और दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में कई बड़ी खबरों और इवेंट्स कवर करने का अवसर मिला. 2025 में लखनऊ ब्यूरो की जिम्मेदारी के साथ दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. 17 साल दिल्ली में रहने के बाद अब कर्मस्थली यूपी की राजधानी है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार और जनता से जुड़े मुद्दों की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाते हैं.

Read More

google button