भोपाल समाचार का असर: प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्कूल एलोकेशन मंडे से

Published on 30 अग॰ 2026

Home mp-state-news भोपाल समाचार का असर: प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्कूल एलोकेशन मंडे से

भोपाल समाचार का असर: प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्कूल एलोकेशन मंडे से

Updesh Awasthee

personUpdesh Awasthee

8/30/2026 07:33:00 PM

भोपाल, 30 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल भोपाल समाचार डॉट कॉम एक बार फिर उपयोगी साबित हुआ है। 26 अगस्त को "नवनियुक्त शिक्षकों की जॉइनिंग में डिले" समाचार प्रकाशित किया गया था और आज कंफर्म खबर आ गई है कि, मंडे से 7000 प्राइमरी टीचर्स के लिए स्कूल एलोकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं वर्ग 2 के माध्यमिक शिक्षकों की वेटिंग काउंसलिंग का सेकंड राउंड भी शुरू कर दिया जाएगा। 

लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ग-3 के शिक्षकों की पदस्थापना 15 अगस्त तक करने की तैयारी थी। हालांकि, चयनित शिक्षकों के सामने पदस्थापना स्थल को लेकर गतिरोध की स्थिति सामने आई। इसके बाद विभाग ने पहली बार चयनित शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी। इसके तहत शिक्षकों को आपस में संपर्क कर स्थानांतरण के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया। करीब 400 चयनित शिक्षकों ने इस सुविधा का लाभ लिया। इस प्रक्रिया के कारण शाला आवंटन में कुछ देरी हुई, लेकिन अब सोमवार से आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आयुक्त के मुताबिक वर्ग-3 में करीब 7 हजार शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी। शाला आवंटन के बाद चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूल में जॉइनिंग के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इससे सरकारी स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

माध्यमिक शिक्षकों की वेटिंग काउंसलिंग का सेकंड राउंड

स्कूल शिक्षा विभाग वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी सोमवार से शुरू करेगा। इसमें प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के अनुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे। विभाग के मुताबिक वर्ग-3 के चयनित शिक्षकों की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस कैटेगरी में भी वेटिंग काउंसलिंग जल्द शुरू की जाएगी।

उच्च माध्यमिक शिक्षकों का मामला सुप्रीम कोर्ट में 

आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ग-1 के चयनित शिक्षकों की पदस्थापना का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले में सितंबर के पहले सप्ताह में फैसला आने की संभावना है। कोर्ट के फैसले के बाद वर्ग-1 के शिक्षकों की रुकी हुई पदस्थापना प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जाएगी।

Tags

  • Newer

  • Older