कोर्ट पर उल्टी करते रहे नोवाक जोकोविच, शरीर ने दिया जवाब फिर भी लड़ी जंग, यूएस ओपन में दिखा दर्दनाक मंजर
Updated: Monday, August 31, 2026, 17:24 [IST]
Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन का पहला दौर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 39 साल के इस महान खिलाड़ी को अर्जेंटीना के मारियानो नवोने के खिलाफ पांच सेट तक चले मुकाबले में सिर्फ हार का सामना नहीं करना पड़ा, बल्कि उन्हें कोर्ट पर अपने शरीर से भी जूझना पड़ा।
मैच के दौरान जोकोविच कई बार उल्टी करते दिखाई दिए और उनकी हालत देखकर साफ था कि मुकाबला उनके लिए सामान्य नहीं था। सोशल मीडिया पर भी मैच के बीच उल्टी करने वाले फोटो वायरल हो गए। मैच की शुरुआत से ही जोकोविच अपने सामान्य अंदाज में नहीं दिख रहे थे।
खराब स्वास्थ्य के बाद भी खेलते रहे
आर्थर ऐश स्टेडियम में अपनी शारीरिक परेशानी से जूझते रहे। हालात इतने खराब हुए कि उन्हें कोर्ट के किनारे उल्टी करनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने मुकाबला छोड़ने का फैसला नहीं किया और लगातार खेलते रहे। पहला सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने जिस तरह वापसी की, उसने उनकी लड़ने की क्षमता फिर दिखाई। उन्होंने दूसरा और तीसरा सेट अपने नाम कर मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली।
एक समय ऐसा लगने लगा था कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद वह फिर से मैच अपने नाम कर सकते हैं। स्कोर उनके पक्ष में होने के बावजूद उनका शरीर लगातार उनका साथ छोड़ रहा था। जोकोविच के लिए सबसे मुश्किल दौर चौथे सेट में आया। उन्होंने बताया कि मैच के चौथे गेम के आसपास से ही उनकी परेशानी काफी बढ़ गई थी। ऐंठन और दर्द के साथ उनकी पीठ और कंधे में भी समस्या होने लगी। उनकी सर्विस और कोर्ट पर मूवमेंट प्रभावित होने लगी और नवोने ने इसी कमजोरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया।
चौथे सेट में जोकोविच एक समय बढ़त की स्थिति में थे, लेकिन वह उस लय को बनाए नहीं रख सके। नवोने ने वापसी करते हुए चौथा सेट 6-2 से जीत लिया। इसके बाद निर्णायक सेट में जोकोविच की शारीरिक परेशानी और साफ नजर आई और नवोने ने 6-1 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Que duro es verle así.
Su cuerpo le está diciendo basta, pero él sigue intentándolo y luchando.
Amor por el tenis en su máxima expresión.
No nos dejes nunca Novak ❤️ pic.twitter.com/emigPGRT90
— EL MANICOMIO DE FOKINA 🤪🎾 (@Miguelcmm1) August 31, 2026
मैच के बाद जोकोविच ने बताई पूरी परेशानी
हार के बाद जोकोविच ने अपनी हालत को लेकर किसी तरह का बहाना नहीं बनाया। उन्होंने बताया कि उल्टी और ऐसी शारीरिक परेशानियां सिर्फ इस मुकाबले तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह इस समस्या से पूरे सीजन में जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान उनका पूरा शरीर ऐंठन और दर्द से जवाब देने लगा था और अंत में पीठ तथा कंधे ने भी साथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि दिक्कत क्या है। वह अब यह जानने का प्रयास करेंगे कि शरीर में क्या परेशानी है। जरूरी मेडिकल टेस्ट से ही इस बारे में पता चल पाएगा।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range