फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में आज नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड, जान लें वजह

Published on 1 सित॰ 2026

फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में आज नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड, जान लें वजह

आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर. फरीदाबाद के सभी प्राइवेट अस्पताल में 1 सितंबर को आयुष्मान सेवाएं 24 घंटे बंद रखेंगे. जाने ऐसा क्यों?

Written By : निर्जला गौड़ |  Updated at : 01 Sep 2026 10:07 AM (IST)

Preferred Sources

ayushman Card services will not be available at private hospitals in Faridabad today Know reason फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में आज नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड, जान लें वजह

आयुष्मान कार्ड

Source : Pexels

Ayushman Card:  फरीदाबाद समेत हरियाणा के आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में 1 सितंबर को आयुष्मान कार्ड पर इलाज की सुविधा प्रभावित रहने वाली है. इंडियन मेडिकल असोसिएशन यानी आईएमए हरियाणा ने सरकार से लंबे समय से अटके क्लेम का भुगतान करने की मांग को लेकर सांकेतिक हड़ताल का फैसला लिया है. इस दौरान आयुष्मान कार्ड से जुड़े इलाज और अन्य सेवाएं बंद रखी जाएंगी. हालांकि, यह फैसला सामान्य इलाज पर लागू नहीं है और मरीजों को अस्पताल जाने से पहले संबंधित अस्पताल से जानकारी लेनी चाहिए

भुगतान में देरी बनी सबसे बड़ी वजह

आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पताल पहले मरीजों का इलाज करते हैं और बाद में सरकार की ओर से क्लेम का भुगतान किया जाता है. आईएमए हरियाणा का कहना है कि कई अस्पतालों के क्लेम लंबे समय से अटके हुए हैं. असोसिएशन के अनुसार, कई मामलों में भुगतान छह महीने से ज्यादा समय से लंबित है.

अस्पतालों का कहना है कि लगातार भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है और योजना के तहत मरीजों को सेवाएं देना मुश्किल होता जा रहा है. आईएमए का कहना है कि अस्पतालों और सरकार के बीच भुगतान को लेकर पहले से तय व्यवस्था के बावजूद समय पर राशि नहीं मिल रही है. इसी समस्या को लेकर अस्पताल संचालक लगातार सरकार से समाधान की मांग कर रहे हैं. अब निजी अस्पतालों ने सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचने के लिए सांकेतिक हड़ताल का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें: पैनक्रिएटिक कैंसर के मरीजों को राहत, इलाज के लिए नई दवा को मंजूरी

1 सितंबर को 24  घंटे प्रभावित रहेंगी सेवाएं

आईएमए हरियाणा के अनुसार, 1 सितंबर की रात 12 बजे से 2 सितंबर की रात 12 बजे तक आयुष्मान से जुड़ी सेवाएं बंद रखी जाएंगी. इसका मतलब है कि इस अवधि में आयुष्मान कार्ड के जरिए निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यह विरोध 24 घंटे के लिए रखा गया है. फरीदाबाद में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों की आधिकारिक सूची हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है. अगस्त 2026 में जारी सूची में जिले के आयुष्मान अस्पतालों की जानकारी दी गई है. इसलिए इलाज के लिए जाने वाले लाभार्थियों को अस्पताल की मौजूदा स्थिति पहले से पता कर लेना चाहिए.

मांग पूरी नहीं हुई तो आगे बढ़ सकता है विरोध

आईएमए हरियाणा ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर सरकार की ओर से लंबित भुगतान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, तो 16 सितंबर की रात 12 बजे से आयुष्मान सेवाएं पूरी तरह बंद करने की स्थिति बन सकती है. असोसिएशन का कहना है कि अस्पताल मरीजों को परेशानी नहीं देना चाहते, लेकिन लंबे समय से भुगतान अटका रहने के कारण उनके सामने आर्थिक दबाव बढ़ रहा है.

ऐसे में आयुष्मान कार्डधारकों के लिए जरूरी है कि 1 सितंबर को निजी अस्पताल जाने से पहले वहां आयुष्मान सेवा की उपलब्धता की जानकारी लें. किसी जरूरी या गंभीर स्थिति में मरीज सरकारी अस्पताल में उपलब्ध आयुष्मान सुविधा के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं. हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और निष्क्रिय अस्पतालों की अलग-अलग जानकारी उपलब्ध कराई गई है

यह भी पढ़ें:  PCSK9 कोलेस्ट्रॉल की आम दवाओं से कैसे अलग, जानें किस तरह करती है काम 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author निर्जला गौड़

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More

Published at : 01 Sep 2026 10:07 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola