- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Air India Express Flight Emergency Landing Lucknow | Varanasi Delhi News
BREAKING
लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजालखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विमान ने वाराणसी से दिल्ली के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरी थी। (फाइल)
वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था।
पायलट ने तुरंत लखनऊ संपर्क किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति मिलते ही लैंडिंग कराई। विमान के उतरते ही रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभाला। फायर बिग्रेड और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। विमान की जांच की गई।
विमान (IX 1253) ने वाराणसी एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह 8 बजे उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद ही कार्गो में स्मोक डिटेक्शन का अलार्म बजने लगा। इसके बाद पायलट ने सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई।
सुबह 9:02 बजे यात्रियों को विमान से 155 यात्रियों और क्रू से उतारा गया। जांच के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया। शुरुआती जांच के बाद बताया गया कि विमान में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला है। ऐसे में अलार्म कैसे बजा? इसकी भी जांच की जा रही है।
2 साल में यूपी में विमान से जुड़ी प्रमुख घटनाएं
- 19 अगस्त 2026- गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान पिछला हिस्सा (टेल) जमीन से टकरा गया था। इसके बाद पायलट ने विमान को फिर से हवा में ले लिया। ATC से क्लियरेंस मिलने के बाद विमान की दोबारा लैंडिंग कराई गई।
- 21 जनवरी 2026 - प्रयागराज में वायुसेना के छोटे विमान को तकनीकी दिक्कत के कारण तालाब में उतारना पड़ा। विमान में सवार दोनों पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
- 12 नवंबर 2025- मुंबई से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित रहे।
- 25 मई 2025- दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित रहे।
- 14 सितंबर 2025 -दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग की। विमान में 151 यात्री थे और सभी सुरक्षित रहे।
- 6 मई 2025 - मुंबई से गोरखपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार 190 यात्री सुरक्षित रहे। बाद में सभी को दूसरी फ्लाइट से गोरखपुर भेजा गया।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….
.