भारत का टॉप फाइटर चलाएगा लात-मुक्के, कब, कहां और कहां देखें यह जबरदस्त मुकाबला?

Published on 3 सित॰ 2026

भारत का टॉप फाइटर चलाएगा लात-मुक्के, कब, कहां और कहां देखें यह जबरदस्त मुकाबला?

Time Published: Thursday, September 3, 2026, 18:02 [IST]

भारत के धाकड़ MMA फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला इस शनिवार, 5 सितंबर को अपनी अगली ONE Championship फाइट के लिए रिंग में उतरते हुए नजर आएंगे। इसे लेकर उनकी तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में उनकी टक्कर अमेरिका के गिल्बर्ट नाकाटानी से स्ट्रॉवेट MMA फाइट में होगी। इस शानदार मुकाबले का आयोजन ONE Fight Night 47 इवेंट में होगा, इस फाइट में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है।

Nazareth Lalthazuala

फाइट से पहले नाज़ारेथ ने क्या कहा?

"मैं बहुत उत्साहित हूं। एक भारतीय फाइटर होने के नाते मैं पूरी तरह से से उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं मानता हूं कि मेरी स्पीड, ताकत और स्टैमिना उनसे बेहतर है। मैं तीनों राउंड उनसे फाइट करने के लिए तैयार हूं, लेकिन उम्मीद करता हूं कि नॉकआउट या सबमिशन हासिल करूंगा।"

भारत में फाइट कब, कहां, कैसे और कितने बजे से देखी जा सकेगी?

इस इवेंट का लाइव प्रसारण दुनिया के लगभग सभी देशों में अलग-अलग माध्यमों से किया जाएगा। भारतीय फैंस इस फाइट को शनिवार, 5 सितंबर की सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर जाकर लाइव देख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त इवेंट को ONE Championship के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है। नाज़ारेथ की फाइट से पहले सात और फाइट्स होंगी। ऐसे में अनुमान के मुताबिक उनकी फाइट करीब 8:30 बजे के बाद ही शुरु हो पाएगी। इस मुकाबले में पांच-पांच मिनट के तीन राउंड होंगे।

भारतीय MMA फाइटर के आंकड़ों का लेखा-जोखा

"द नॉर्थस्टार" उपनाम से चर्चित 25 वर्षीय स्टार ने इस महीने जून में 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतकर संगठन में अपनी जगह पक्की है। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-0 का है और उन्हें करियर में अभी तक एक भी हार नहीं मिली है। उनका प्रयास होगा कि वह जीत के सिलसिले को आगे भी जारी रखें और भविष्य में ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप की ओर सफलता से कदम बढ़ाएं।

वहीं उनके प्रतिद्वंदी की बात करें तो नाकाटानी के नाम करियर में 9 जीत हैं, लेकिन उनका संगठन में सफर जीत से ज्यादा हार देखने पर गया है। उन्हें अभी तक 4 मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत मिली है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range