सॉलिड, कड़क और मसालेदार राइड... मिर्जापुर द मूवी के फैन हुए करण जौहर, तारीफ में क्या-क्या कहा?

Published on 4 सित॰ 2026

सॉलिड, कड़क और मसालेदार राइड... मिर्जापुर द मूवी के फैन हुए करण जौहर, तारीफ में क्या-क्या कहा?

करण जौहर को कैसी लगी मिर्जापुर?

Karan Johar Reaction: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ आखिरकार रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा था. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया था. अब 4 सितंबर को जब फिल्म रिलीज हुई तब भी थिएटर्स भरे नजर आए. आम लोगों के अलावा कई स्टार्स ने भी फिल्म देख ली है, जिसमें करण जौहर का नाम भी शामिल है. ऑडियंस ने फिल्म की तारीफ की है. इस बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने भी फिल्म देख ली है और अपना रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फिल्म देखने के बाद करण ने काफी मजेदार अंदाज में रिव्यू दिया है.

उनके मुताबिक, फिल्म एकदम सॉलिड और कड़क है. करण ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है और जमकर इसकी तारीफ की है. बता दें करण पहले भी एंटरटेनिंग सिनेमा के लिए अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं. मिर्जापुर द मूवी में उन्हें पुराने किरदारों के साथ नए चेहरों का मेल खास तौर पर पसंद आया है. चलिए जानते हैं करण ने और क्या-क्या कहा है?

ये भी पढ़ें:

करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’

फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन देते हुए करण जौहर ने लिखा, मिर्जापुर एक सॉलिड, कड़क और मसालेदार राइड है. मुझे यह सीरीज बहुत पसंद है और मैंने फिल्म को भी खूब एंजॉय किया!!!! सभी शानदार किरदार चमकते हैं और नए किरदारों के लिए शानदार तरीके से जगह बनाते हैं. अगर आपने सीरीज नहीं भी देखी है, तब भी आपको फिल्म पसंद आएगी.

Karan Johar Story

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

Amazon MGM Studios और Excel Entertainment की ओर से पेश की गई मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसकी कहानी और स्क्रिप्ट पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने Excel Entertainment के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं.

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा जितेंद्र कुमार की भी एंट्री हुई है. जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह बबलू पंडित का किरदार निभाया है. रवि किशन भी फिल्म में एक नए चेहरे के तौर पर नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और श्वेता त्रिपाठी भी सीरीज वाले अपने पुराने किरदारों में वापसी की है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button