शिक्षकों के योगदान को सलाम : श्रीवंश फाउंडेशन आयोजित करेगा विशेष समारोह, ये दिग्गज होंगे शामिल
श्रीवंश फाउंडेशन द्वारा 6 सितंबर 2026 को रायपुर के राजवाड़ा रिसोर्ट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
श्रीवंश फाउंडेशन करेगा शिक्षकों का सम्मान
- Published: 06 Sep 2026, 10:29 AM IST
- Last Updated: 06 Sep 2026, 10:29 AM IST
रायपुर। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय श्रीवंश फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 6 सितंबर 2026 को शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक राजवाड़ा रिसोर्ट, VIP रोड, रायपुर में होगा।
समारोह में जुटेंगे विशिष्ट अतिथि
समारोह में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. संजीव शुक्ला (IPS), पुलिस कमिश्नर, रायपुर तथा संजय मिश्रा, Honorary General Secretary, Badminton Association of India मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं शिक्षक
श्रीवंश फाउंडेशन का मानना है कि, शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं। शिक्षा जहां ज्ञान की रोशनी देती है, वहीं संस्कार जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करते हैं और व्यक्तित्व आत्मविश्वास एवं चरित्र का निर्माण करता है। एक अच्छा शिक्षक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
श्रीवंश फाउंडेशन द्वारा 6 सितंबर 2026 को रायपुर के राजवाड़ा रिसोर्ट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। @RaipurDistrict #Chhattisgarh pic.twitter.com/JvoIp8s2EI
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 6, 2026
संस्कार और समाज निर्माण को सम्मान
फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि, शिक्षक वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को रोशन करते हैं। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है।
समाज सेवा को समर्पित श्रीवंश फाउंडेशन
समाज सेवा और जन कल्याण- एक संकल्प, बेहतर समाज का के उद्देश्य के साथ श्रीवंश फाउंडेशन जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।
जनसेवा में जुटा श्रीवंश फाउंडेशन
फाउंडेशन द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक जागरूकता के जरिए जन उत्थान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख संकल्पों में सम्मान और सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, समुदाय और साझेदारी तथा शिक्षा के माध्यम से भविष्य संवारना शामिल है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी फाउंडेशन की पहल
श्रीवंश फाउंडेशन जनसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन करता है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाइयां और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाता है। फाउंडेशन का प्रयास है कि, समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य जागरूकता और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो। जनसेवा को केंद्र में रखते हुए संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों को आगे बढ़ा रही है। शिक्षकों के सम्मान का आगामी समारोह भी इसी सामाजिक संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका आयोजन 6 सितंबर को रायपुर में किया जाएगा। इनमें कुल 60 शिक्षक शामिल होंगे, जो अलग-अलग गांवों से आएंगे।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)