लड़की के किलर मूव्स ने लूट ली महफिल, एनर्जी देख थम गई सबकी नजरें, डांस देख यूजर्स ने कहा - सुपर से भी ऊपर

Published on 6 सित॰ 2026

लड़की के किलर मूव्स ने लूट ली महफिल, एनर्जी देख थम गई सबकी नजरें, डांस देख यूजर्स ने कहा - सुपर से भी ऊपर

बॉलीवुड ट्रैक पर लड़की का गजब डांसImage Credit source: Instagram/yogiitaa02

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की के डांस ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोग देखते ही रह गए. दरअसल ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @yogiitaa02 नाम की क्रिएटर ने शेयर किया है. वीडियो में वो एक सुपरहिट बॉलीवुड ट्रैक पर डांस करती नजर आ रही है, और उनका अंदाज इतना कमाल का है कि हर कोई बस तारीफ किए जा रहा है.

सबसे पहले बात करते हैं उनके डांस मूव्स की. एकदम साफ-सुथरे, परफेक्ट टाइमिंग के साथ. कहीं भी ऐसा नहीं लग रहा कि वो जबरदस्ती स्टेप कर रही हैं. हर बीट पर उनकी बॉडी का मूवमेंट इतना स्मूथ है कि लगता है जैसे गाना उन्हीं के लिए बना हो और सिर्फ मूव्स ही नहीं, उनकी एनर्जी तो नेक्स्ट लेवल है.

बॉलीवुड डांस ने जीत लिया सबका दिल

पूरे गाने में एक सेकंड के लिए भी उनका जोश कम नहीं होता. शुरू से लेकर आखिर तक वही जोश, वही पावर. इसी एनर्जी ने पूरे वीडियो में जान डाल दी है. आप वीडियो एक बार देखना शुरू करोगे तो आखिर तक देखे बिना रह नहीं पाओगे, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का दिल जीत रही है, वो है उनके एक्सप्रेशंस.

कई लोग डांस तो अच्छा कर लेते हैं, पर चेहरे पर वो बात नहीं ला पाते. यहाँ ऐसा बिल्कुल नहीं है. गाने का हर लिरिक्स, हर फील उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है. कभी क्यूट स्माइल, कभी शरारत भरी अदाएं, तो कभी जबरदस्त स्वैग. उनके एक्सप्रेशंस ही इस पूरे परफॉर्मेंस को और भी खास बना रहे हैं. जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, ये तेजी से वायरल होने लगा. लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में तारीफों की लाइन लग गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बड़े शहर की चमक के पीछे छिपी महंगाई, नोएडा पहुंचे बंदे ने बताया क्यों मुश्किल है बचत करना

इस वीडियो को देखने के बाद कोई लिख रहा है कि क्या एनर्जी है, मजा आ गया, तो कोई बोल रहा है कि एक्सप्रेशंस तो एकदम किलर हैं. कई यूजर्स ने तो इसे अभी तक का बेस्ट डांस वीडियो तक बता दिया है. ये वीडियो उन सभी लोगों के लिए एक परफेक्ट उदाहरण है जो डांस को सिर्फ स्टेप्स समझते हैं. असली डांस तो तब होता है जब आप मूव्स के साथ-साथ गाने को जियो भी. और इस लड़की ने वही किया है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button