मनोज तिवारी की बेटी को मिलती हैं रेप की धमकियां, बिग बॉस में बोलीं रीति- हमेशा डबल...

Published on 9 सित॰ 2026

मनोज तिवारी की बेटी को मिलती हैं रेप की धमकियां, बिग बॉस में बोलीं रीति- हमेशा डबल...

Sep 10, 2026 12:02 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Bigg Boss 20 Latest: बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकी मिलती है। 

Manoj Tiwari Daughter Riti Tiwari

मनोज तिवारी की बेटी रीति को मिलती हैं रेप की धमकियां

बिग बॉस 20 का खेल शुरू हो चुका है। पहले दिन से ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच खटपट देखने को मिली है, तो वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती की शुरुआत भी हो गई है। अभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से अपने जीवन के बारे में बातें कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मनोज तिवारी की बेटी ने बताया क्योंकि वो मनजो तिवारी की बेटी हैं तो लोग उन्हें रेप की धमकियां, जान से मारने की धमकियां देते हैं।

रीति तिवारी पर हमेशा रहा है प्रेशर

आज के एपिसोड में देखने को मिला कि रीति तिवारी अरिश्फा खान, उदिती और मैरी कॉम के साथ बैठकर बात कर रही थीं। इसी बातचीत के दौरान रीति ने बताया कि क्योंकि वो मनोज तिवारी की बेटी हैं इसलिए उनके ऊपर मीडिया में बोलने को लेकर हमेशा डबल प्रेशर रहा है। उन्हें बहुत सोच कर बोलना पड़ता है।

मनोज तिवारी की बेटी को क्यों आती हैं रेप की धमकियां?

रीति तिवारी ने कहा- मेरे पर बहुत डबल प्रेशर रहा है हमेशा। मैं जो भी बोलूंगी…मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है। मुझे रेप की धमकियां आती हैं, जान से मारने की धमकियां मिलती हैं क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं।

मैरी कॉम बोलीं- मैं समझती हूं

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रीति बताती हैं कि उनके विचारों को हमेशा ऐसे गिना जाता है कि वो उनके पिता की ही राय होगी। रीति की बात सुनकर उदिती और अरिश्फा हैरान रह गईं। वहीं, मैरी कॉम ने कहा कि वो समझती हैं।

बर्तन की ड्यूटी को लेकर मैरी कॉम और रीति में हुई लड़ाई

आज के एपिसोड की शुरुआत में रीति तिवारी और मैरी कॉम के बीच लड़ाई भी देखने को मिली। रीति तिवारी किचन में अपने लिए चाय बना रही होती हैं कि तभी मैरी कॉम उनसे पूछती हैं कि बर्तन धोने की ड्यूटी किसकी है। इस पर रीति जवाब देती हैं कि उनकी और ओपी की। वो मैरी से कहती हैं कि वो चाय बनाने के बाद बर्तन धोएंगी।

मैरी से बोलीं रीति- सम्मान करती हूं लेकिन…

मैरी कुछ देर इंतजार करती हैं, लेकिन जब ओपी बर्तन धोने आते हैं तो मैरी ओपी से भी पूछती हैं कि बर्तन धोने की ड्यूटी किसकी-किसकी है। इसपर रीति कहती हैं कि उनकी और ओपी की। इसके बाद रीति कहती हैं कि वो कह चुकी हैं कि चाय बनाने के बाद बर्तन धोएंगी। मैरी इसपर तंज कसते हुए कहती हैं कि वो कितनी देर से चाय ही बना रही हैं। रीति इस बात पर भड़क जाती है। वो मैरी से कहती हैं कि वो उनका सम्मान करती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो उनकी बकवास सुनेंगी। मैरी कॉम लड़ाई के दौरान नॉमिनेशन टास्क को लेकर भी नाराजगी जताती हैं। नॉमिनेशन टास्क में रीति ने मैरी को ये कहकर नॉमिनेट किया था कि वो मैरी को और ज्यादा जानना चाहेंगी।

कौन हैं रीति तिवारी?

बता दें, रीति तिवारी बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी हैं। रीति की मां का नाम रानी तिवारी है। रानी और मनोज तिवारी साल 2012 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। रीति तिवारी एक सिंगर, कंपोजर, और गीतकार हैं। रीति के इंस्टाग्राम पर 39.5 के फॉलोअर्स हैं। रीति तिवारी को बिग बॉस में छोड़ने के लिए उनके पिता मनोज तिवारी खुद पहुंचे थे। मनोज तिवारी खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।