रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट

Published on 9 सित॰ 2026

रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर रेजीनगर और नवदा सीट पर जीत हासिल की थी. नवदा सीट उन्होंने अपने पास रखा, जिसके बाद यहां उपचुनाव होना है.

Written By : विक्रम कुमार |  Updated at : 09 Sep 2026 10:05 PM (IST)

Preferred Sources

Humayun Kabir son Ghulam Nabi Azad West bengal by election 2026 nomination for rejinagar seat रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट

रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर की पार्टी के उम्मीदवार ने भरा नामांकन

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीट रेजीनगर और नंदीग्राम के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने इस सीट से बड़ा दांव चलते हुए अपने बेटे गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को चुनावी मैदान में उतारा है. मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद ने बुधवार (9 सितंबर 2026) को अपना नामांकन दाखिल किया. हुमायूं कबीर के रेजीनगर सीट से इस्तीफा देने और नवदा सीट अपने पास रखने का फैसला करने के बाद यहां उपचुनाव होना है.

गुलाम नबी आजाद ने भरा पर्चा

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोनों सीट पर जीत हासिल की थी. रेजीनगर और नंदीग्राम सीट के लिए उपचुनाव छह अक्टूबर को होंगे और वोटों की गिनती नौ अक्टूबर को होगी. नामांकन दाखिल करते समय गुलाम नबी आजाद के साथ उनके पिता हुमांयू कबीर भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कबीर की जीत के अंतर की बराबरी करना एक चुनौती होगी. उन्होंने कहा, ‘जाहिर है जिस अंतर से मेरे पिता ने इस सीट से चुनाव जीता था उसे हासिल करना एक चुनौती होगी.’

हुमायूं कबीर ने रेजीनगर में अपने निकटतम बीजेपी के प्रतिद्वंद्वी को लगभग 59,000 वोटों से हराया था. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने को लेकर हुए विवाद के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. इसके उन्होंने दिसंबर 2025 में एजेयूपी बनाई थी. 

बंगाल की दो सीटों पर होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग ने सोमवार (7 सितंबर 2026) को पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीट रेजीनगर और नंदीग्राम के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी. मतदान छह अक्टूबर को होगा और मतगणना नौ अक्टूबर को होगी. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से नंदीग्राम और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट छोड़ा था, जिसके बाद उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है. चुनाव प्रक्रिया 9 सितंबर को गजट अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई.

चुनाव आयोग ने बयान में कहा कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में रेजीनगर और नौदा, दोनों सीट पर जीत हासिल की थी. वहीं शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए थे. 

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: [email protected]

Read More

Published at : 09 Sep 2026 10:03 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola