
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर
Kareena Kapoor On Bollywood Herd Mentality: करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं. पृथ्वीराज सुकुमारण भी इस क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म का हिस्सा हैं. 18 सितंबर को ये पिक्चर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. करीना इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इस बीच उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की हर्ड मेंटैलिटी यानी भेड़-चाल वाली सोच पर बात की है. उन्होंने अपने कजिन भाई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया है कि अगर कुछ एक चीज चल जाती है, तो सब उसी तरफ चल पड़ते हैं.
करीना कपूर ने यूट्यूब चैनल Yuvaa के साथ बातचीत में कहा, “दर्शक हमारी सोच से कहीं ज्यादा समझदार हैं. उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि कौन सी फिल्म अच्छी है और वो उसे देखना चाहते हैं. इसलिए आज सिर्फ ये बात नहीं है कि ये एक यंग लव स्टोरी है, उसमें एक गाना होना चाहिए. ये चीजें बहुत पुरानी हो चुकी हैं कि अभी वायलेंस चल रही है, एनिमल चल गई है, तो चलो सभी वायलेंस कर लेते हैं.”
अब चीजें बदल रही हैं- करीना कपूर
आगे करीना कपूर ये भी कहती हैं, “हमलोग हर्ड मेंटैलिटी के हैं. लेकिन ऐसे भी फिल्ममेकर्स हैं, जो कुछ अलग बनाना चाहते हैं, जो आपकी सोच को झकझोरते हैं और जिनकी अपनी फैन फॉलोइंग है. मुझे लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं. अब दर्शक ट्रेलर देखकर समझ जाते हैं और कहते हैं कि मुझे ये फिल्म देखनी है.”
ये भी पढ़ें-
34वें दिन बाहुबली 2, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों को किया ढेर, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
कालीन भैया के 70mm भौकाल पर 250 करोड़ का दावा, जानिए वायरल बजट का सच
ऑडियंस मदद करेगी- करीना कपूर
करीना ने ये भी कहा, “मुझे ये भी समझ आया है कि फिल्ममेकर्स ये कहकर फिल्म नहीं बना सकते हैं कि ये कॉमेडी है, तो लोग कॉमेडी तो देखने ही जाएंगे. तो ये नहीं है कि हर एक फिल्म 200 करोड़, 500 करोड़ का एक बेंचमार्क सेट करने वाली है. इसलिए हमें लगता है कि हमलोगों को चीजें थोड़ी-बहुत बदलनी चाहिए और ऑडियंस उसमें हमारी मदद करेगी.”

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More