विमान कैंसिल होने के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल पर हंगामा किया। उनका कहना था कि एयरलाइंस ने सही सूचना नहीं दी।
वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। पायलट ने कहा- तबीयत खराब है। विमान नहीं उड़ा पाऊंगा। पायलट के अचानक मना करने से एयरलाइंस प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एयरलाइंस अफसरों ने बोर्डिंग शुरू होने से ठीक
.
यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस ने जानबूझकर उड़ान की सही जानकारी नहीं दी। एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा कि पायलट का इंतजाम किया जा रहा है। विमान (6E-6544) को सुबह 10:45 बजे वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरनl था। वहीं, सूत्रों ने दावा किया कि पायलट की तबीयत खराब नहीं हुई थी, बल्कि उसकी ड्यूटी का समय पूरा हो गया था। इसलिए उसने विमान उड़ाने से मना कर दिया। इसके बाद 2ः21 बजे विमान ने उड़ान भरी।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया-

मेडिकल कारणों के चलते क्रू विमान उड़ाने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल, वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उड़ान का संचालन किया जा सके।

हंगामे की 3 तस्वीरें-

यात्रियों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में हंगामा किया। उड़ान से जुड़ी सही जानकारी न देने का आरोप लगाया।

हॉल में यात्री परेशान होते रहे। उन्होंने बताया कि उनके लिए एयरलाइन ने जरूरी इंतजाम तक नहीं किए।

यात्री ने वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए कहा- वेटिंग के दौरान रिफ्रेशमेंट के इंतजाम नहीं है। अब तक कोई अनाउंसमेंट भी नहीं किया गया है।
यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लगाए आरोप
एक यात्री ने कहा- रिफ्रेशमेंट के नाम पर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। पैसेंजर सुबह 8 बजे से आकर बैठे हुए हैं। मेरा सीधा आरोप इंडिगो पर है कि यात्रियों को इस तरह परेशान किया जा रहा है। अगर कोई पैसेंजर 15 मिनट लेट हो जाए तो उसे एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता। ऐसे में एयरलाइन को भी यात्रियों के साथ अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

पायलट-क्रू के आराम के लिए नियम क्या है? जानिए-
- पायलट दिन में 10 घंटे और दो पायलट क्रू-सेटअप होने पर 13 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते। ऐसे ही रात में पायलट 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते।
- जरूरत पड़ने पर पायलट की ड्यूटी डेढ़ से 2 घंटे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसके बदले उन्हें जरूरी आराम देना होगा। एक घंटे तक के एक्सटेंशन में दोगुना और उससे ज्यादा में चार गुना आराम जरूरी होगा।
- पायलट हफ्ते में 35 घंटे और महीने में 100-125 घंटे की उड़ान भर सकते हैं। सालाना उड़ान 1,000 घंटे से ज्यादा और ड्यूटी 1,800 घंटे से ज्यादा नहीं हो सकती।
- हफ्ते में पायलट को 36 घंटे के बजाय 48 घंटे का आराम जरूरी है। आराम का समय पिछली फ्लाइट से कम-से-कम दोगुना होना चाहिए। अगर पायलट ने 24 घंटे ड्यूटी की है तो कम-से-कम 10 घंटे का रेस्ट जरूरी है।
- पायलट लगातार सिर्फ दो दिन नाइट ड्यूटी कर सकते हैं। इस दौरान वे सिर्फ 2 नाइट लैंडिंग कर सकते हैं। एक हफ्ते में पायलट 2 से ज्यादा नाइट लैंडिंग नहीं कर सकते।
- एयरलाइंस को हर महीने थकान-जोखिम रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। ऐसा न करने पर 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है।
----------------------
ये खबर भी पढ़िए…
यूपी पुलिस विभाग सिपाहियों से 8 लाख जमा करवा रहा:परीक्षा देकर दरोगा बने; विभाग की शर्त- ट्रेनिंग-सैलरी का खर्च लौटाना होगा

यूपी में पुलिस विभाग के करीब 1700 जवान सिपाही की नौकरी छोड़ना चाहते हैं। इनका सिलेक्शन दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा अन्य भर्तियों में हो चुका है। इनमें से 75% अभ्यर्थियों का सिलेक्शन तो दरोगा के पद पर ही हुआ है। अब पुलिस विभाग इन्हें रिलीविंग लेटर नहीं दे रहा। पूरी खबर पढ़िए…