
देसी टेस्ला वायरल वीडियो Image Credit source: X/@mansikoul
सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो अपनी अजीबोगरीब वजह से छा जाता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो धड़ल्ले से घूम रहा है, जिसे लोगों ने मजाक-मजाक में “देसी टेस्ला’ और ‘देसी ऑटोपायलट’ का नाम दे दिया है. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी, क्योंकि इसमें एक बैलगाड़ी सड़क पर चलती नजर आती है, और उस पर सवार शख्स इतने चैन से लेटा है, मानो किसी लग्जरी गाड़ी में आराम फरमा रहा हो.
यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @mansikoul नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है. पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया, और अब तक इस पर मजाकिया कमेंट्स की झड़ी लग चुकी है. लोग इसे देखकर तरह-तरह के फनी रिएक्शन दे रहे हैं.
बैलगाड़ी बनी देसी टेस्ला!
अब बात करते हैं वीडियो में दिख रहा है क्या. एक पारंपरिक बैलगाड़ी सड़क पर आराम से आगे बढ़ रही है. गाड़ी के आगे जुते दोनों बैल अपनी ही चाल में मस्त होकर चल रहे हैं, बिल्कुल किसी ऑटोपायलट मोड की तरह जैसे उन्हें पता हो कि रास्ता कहां जाना है. इसी बीच कैमरा गाड़ी पर बैठे शख्स पर जाता है, जो बिल्कुल निश्चिंत होकर लेटा हुआ है. उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि वह या तो सफर के दौरान झपकी ले रहा है, या फिर बस यूं ही आराम कर रहा है, गाड़ी की स्पीड और रास्ते की फिक्र किए बगैर.
इस पूरे नजारे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि गाड़ी को चलाने और सही दिशा में ले जाने की पूरी जिम्मेदारी बैलों के कंधों पर ही टिकी नजर आती है. शख्स का इस पर कोई कंट्रोल दिखता ही नहीं, बस बैल अपनी समझ से चलते जा रहे हैं. सड़क पर इस अनोखे अंदाज में बुग्गी को यूं चलते देख आसपास मौजूद किसी शख्स ने इस मजेदार पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, और बस यहीं से यह वीडियो वायरल होने की राह पर चल पड़ा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: सांडों की लड़ाई ने ली खतरनाक करवट, बेगुनाह महिला बनी शिकार, सड़क पर जानवरों की जंग बनी काल
जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर फैलनी शुरू हुई, यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. किसी ने इसे “इंडिया का जुगाड़ ऑटोपायलट” बताया, तो किसी ने लिखा कि टेस्ला वालों को इससे कुछ आइडिया लेना चाहिए. कुछ लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि यह शख्स असली जिंदगी में “चिल मोड ऑन” का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है. ऐसे कई मजेदार रिएक्शंस के चलते यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है और लोगों का मनोरंजन कर रहा है.
यहां देखिए वीडियो
Desi Tesla. Driver so raha hai, gadi chal rahi hai.
Desi autopilot : 0% battery & 100% trust. 😴🐂 pic.twitter.com/ExyH6SqkMZ
— Mansi Koul (@mansikoul) September 10, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More