बंगाल उपचुनाव: कांग्रेस ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उतारे उम्मीदवार
पार्टी ने बताया है कि मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट से मिलन प्रधान उम्मीदवार बनाया है.
Written By : विजय कुमार बिट्ठल | Updated at : 11 Sep 2026 11:00 PM (IST)

बंगाल उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर कांग्रेस ने लगाई मुहर
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अगले महीने 6 अक्टूबर, 2026 को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बताया है कि मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट से मिलन प्रधान उम्मीदवार बनाया है.
पार्टी ने इस संबंध में शुक्रवार (11 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर आधिकारिक जानकारी दी. पार्टी ने पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए लोगों के नामों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है.’
Congress President Shri @kharge, has approved the proposals for the candidature of the following persons as Congress candidates to contest the ensuing bye-elections to the Legislative Assembly of West Bengal 👇 pic.twitter.com/jKq9cnFoD1
— Congress (@INCIndia) September 11, 2026
शुभेंदु अधिकारी ने भबानीपुर सीट से जीत के बाद छोड़ी नंदीग्राम सीट
दरअसल, पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुभेंदु अधिकारी को राज्य के नंदीग्राम और भबानीपुर सीट पर से अपना उम्मीदवार बनाया था और चुनावी नतीजे में शुभेंदु अधिकारी ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में भबानीपुर सीट से पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रत्याशी ममता बनर्जी को हराया और इसके बाद उन्होंने भबानीपुर सीट से अपनी विधायकी रखी और नंदीग्राम सीट को छोड़ दिया, जिससे वहां उपचुनाव की स्थिति बन गई.
हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजीनगर सीट से जीता था चुनाव
वहीं, इसी तरह से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने भी पश्चिम बंगाल के रेजीनगर और नौदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद चुनावी नियमों के तहत हुमांयू कबीर ने नौदा विधानसभा सीट से अपनी विधायकी रखकर रेजीनगर सीट को छोड़ दिया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद जब दोनों प्रत्याशियों ने अपने विजित सीट को छोड़ा, इसके बाद चुनाव आयोग (ECI) ने दोनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की और उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया.
यह भी पढे़ेंः यौन उत्पीड़न केस में टीचर को राहत, SC बोली- 'एक शिक्षक पर हमेशा के लिए..'

About the author विजय कुमार बिट्ठल
पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
Read More
Published at : 11 Sep 2026 10:03 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola