ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की 186.5979 एकड़ जमीन एक्वायर करने की नोटिफिकेशन जारी की गई है। नोटिफिकेशन जारी होते ही इस इलाके में जमीन की खरीद-बिक्री पर
.
अब गमाडा की ओर से यहां जमीन का सर्वे और अन्य जरूरी काम शुरू किए जाएंगे। सरकार ने मोहाली के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) को इस प्रोजेक्ट का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। यह इलाका चंडीगढ़ एयरपोर्ट के साथ लगता है, जहां आने वाले समय में घर, दुकान और इंस्टीट्यूट बनेंगे।

कोठियां, मॉल और संस्थान बसेंगे इस एरिया में गमाडा की ओर से मिक्स्ड लैंड यूज स्कीम लाने की तैयारी है। यानी कि यहां पर रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइट काटी जाएगी। वहीं, गमाडा ने प्रोजेक्ट को लेकर सोशल असिस्टमेंट सर्वे करवा लिया है, जिसमें ये बात साफ हो गई है।
100 वर्ग का प्लॉट 50 लाख तक फरवरी 2026 में गमाडा ने बनूड़ रोड के दोनों ओर करीब 2,490 एकड़ के अलग विस्तार को मंजूरी दी है, जो इस प्रोजेक्ट को एक बड़ा लॉजिस्टिक और रेजिडेंशियल हब बनाएगा। प्रोजेक्ट की अभी प्लानिंग पर काम चल रहा है। लेकिन जानकार मानते हैं कि प्रोजेक्ट में 100, 150, 200, 300, 400 और 500 वर्ग गज के प्लॉट रखे जा सकते हैं। प्लॉट का प्रति वर्ग गज साइज 50 हजार रुपए तक है। ऐसे में 100 वर्ग गज के प्लॉट का रेट 50 लाख रुपए तक जा सकता है।
लोगों से धोखे की कोई गुजाइंश नहीं इस प्रोजेक्ट में आने वाले समय में गमाडा द्वारा प्लॉट काटकर ड्रॉ के माध्यम से बेचे जाएंगे। यह प्रोजेक्ट इसलिए भी लोगों की पसंद रहेगा, क्योंकि इसमें सारी सुविधाएं गमाडा द्वारा ही दी जानी हैं। जिसमें सड़कें, बिजली, पार्क, पानी, सीवरेज व अन्य सुविधाएं हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट सीधे सरकार के अधीन रहता है।
प्रोजेक्ट की लोकेशन और कनेक्टिविटी यह प्रोजेर्च शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बिल्कुल नजदीक स्थित है। यह क्षेत्र जीरकपुर-पटियाला/बनूड़ हाईवे (पीआर-7) और एयरपोर्ट रोड के दोनों तरफ फैला हुआ है। परियोजना में 164 फीट चौड़ी मुख्य सड़कें बनाई जाएंगी। इससे चंडीगढ़ और मोहाली से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं, रिंग रोड भी इसके पास से ही गुजरता है। ऐसे में लोगों का सीधे फायदा होने वाला है। यहां से अंबाला, दिल्ली या हिमाचल जाना भी आसान रहेगा। सारी इंडस्ट्री भी यहां पर आ रही हैं।