हूतियों ने सऊदी अरब को बनाया निशाना, सैन्य ठिकाने पर मिसाइल-ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप

Published on 13 सित॰ 2026

हूतियों ने सऊदी अरब को बनाया निशाना, सैन्य ठिकाने पर मिसाइल-ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के शरूराह में स्थित एक बड़े सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी. हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बड़े हमले की पुष्टि की.

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के शरूराह में स्थित एक बड़े सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी. हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बड़े हमले की पुष्टि की.

author-image

New Update

Untitled design (1)

Houthis Attack Saudi Arabian Military Base: मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं और शांति के सभी रास्ते बंद नजर आ रहे हैं. यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के शरूराह में स्थित एक बड़े सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी. हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बड़े हमले की पुष्टि की. उन्होंने दावा किया कि हूतियों ने सैन्य अड्डे के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों—हथियारों के डिपो और कमांड-एंड-कंट्रोल रूम को निशाना बनाया. प्रवक्ता के मुताबिक, इस भारी हमले में एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जो सीधे और सटीक निशाने पर जाकर लगे. 

ये भी पढ़ें: US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, कई महीने से पीछा कर रहा था आरोपी

हूती प्रवक्ता ने सऊदी अरब को दी हमला रोकने की चेतावनी

हूती प्रवक्ता याहिया सारी ने इस हमले को यमन के खिलाफ सऊदी अरब की लगातार जारी सैन्य कार्रवाई का सीधा और कड़ा जवाब करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सऊदी अरब को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यमन पर हमले तुरंत नहीं रोके गए, तो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में इससे भी ज्यादा भीषण और घातक हमले किए जाएंगे.

जीजान में गिरा प्रोजेक्टाइल, 2 लोग घायल

दूसरी तरफ, सऊदी अरब सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) ने भी यमनी क्षेत्र से हुए इस हमले और उससे हुए भारी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. सऊदी अधिकारियों के अनुसार, यमन की सीमा की ओर से दागे गए एक प्रोजेक्टाइल के जीजान क्षेत्र के अल-तुवाल इलाके में गिरने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस प्रोजेक्टाइल हमले की चपेट में आने से एक स्थानीय मस्जिद, कई रिहायशी मकानों और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को भी बहुत भारी नुकसान पहुंचा है.

मोखा पोर्ट और मयून द्वीप पर हूतियों का कब्जा

इससे पहले भी हूतियों ने लाल सागर के सबसे रणनीतिक प्रवेश द्वार 'बाबल-अल-मंडेब स्ट्रेट' में स्थित बेहद अहम मयून द्वीप (पेरिम) पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया था. हूतियों के मोखा बंदरगाह शहर पर बढ़ते कब्जे के जवाब में सऊदी अरब की वायुसेना ने मोखा एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे. हूतियों ने साफ कर दिया है कि लाल सागर के इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से दुनिया भर के तेल और गैस टैंकर गुजरते हैं. इस रणनीतिक इलाके पर अपना दबदबा बनाकर वे ईरान के साथ मिलकर अमेरिका और पश्चिमी देशों पर वैश्विक ऊर्जा कीमतें बढ़ाने का भारी कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बनाना चाहते हैं.

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में हुई महाप्रभु पतितपावन मंगल आरती, भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें