Petrol-Diesel Price Hike: अचानक यहां पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार के फैसले से मचा कोहराम

Published on 15 सित॰ 2026

Petrol-Diesel Price Hike: भारत के पड़ोसी देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम फूटा है और सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर जनता की जेब का खर्च बढ़ा दिया है.

X

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जनता में कोहराम. (Photo: Reuters)

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जनता में कोहराम. (Photo: Reuters)

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हाल बेहाल नजर आ रहे हैं. देश की जनता पर हर बीतते दिन के साथ महंगाई की तगड़ी मार पड़ रही है. खासतौर पर सरकार का फ्यूल बम लगातार उनकी जेब का खर्च बढ़ाता जा रहा है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की, जहां मंगलवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Hike) बढ़ा दिए गए हैं. शहबाज शरीफ सरकार द्वारा की गई इस तेज बढ़ोतरी के बाद अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 380 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल का दाम 410 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है. 

अब पेट्रोल-डीजल का ये रेट
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर से जनता पर महंगाई का बम फोड़ा है. देश में पेट्रोल की कीमत में 4.42 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जिसके बाद अब 1 लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 375.82 रुपये की जगह 380.24 रुपये खर्च करने होंगे. तो वहीं देश में हाई स्पीड डीजल का दाम 6.10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है, जिसके चलते 1 Litre High Speed Diesel Price 403.32 रुपये से बढ़कर 409.42 रुपये/लीटर पर पहुंच गया है. पेट्रोल-डीजल की ये नई कीमतें 15 सितंबर से लागू कर दी गई हैं. 

लगातार छठी बार महंगा किया पेट्रोल-डीजल
Pakistan की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) द्वारा समीक्षा के बाद ऊर्जा मंत्रालय (पेट्रोलियम डिवीजन) ने इन नई दरों का ऐलान किया है. बता दें कि इस महीने Petrol-Diesel Price Hike का ये कदम सरकार ने लगातार छठी बार उठाया है. शहबाज शरीफ सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और लागत से जुड़े अन्य कारकों के आधार पर ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती है और नए रेट जारी करती है. 

सम्बंधित ख़बरें

अब रोज बदलते हैं PAK में तेल के दाम
बता दें कि बीते 17 जुलाई को सरकार ने एक नई मूल्य निर्धारण प्रणाली की घोषणा की थी, जिसके तहत पाकिस्तान में पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में रोजाना आधार पर संशोधन किया जाता है. इससे पहले हर पंद्रह दिन में Pakistan Petrol-Diesel Price चेंज होते थे, जिसे साप्ताहिक फिर रोजाना कर दिया गया. बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बीच शहबाज शरीफ सरकार पेट्रोल-डीजल में के दाम में दनादन बढ़ोतरी कर जनका पर बोझ बढ़ा रही है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है और इसका बड़ी असर तेल आयात पर निर्भर पाकिस्तान जैसे देशों में देखने को मिल रहा है. तेल महंगा होने के चलते न सिर्फ पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है, बल्कि जरूरी सामानों पर भी महंगाई का खतरा बढ़ रहा है.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi