ओटीटी रिलीज: इस वीकएंड आएगा मनोरंजन का जलजला; जानिए कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज लिस्ट में शामिल?
Thu, 17 Sep 2026 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Sep 2026 12:26 PM IST
सार
Friday OTT Releases: वीकएंड पर घर बैठे अगर ओटीटी पर ही कुछ देखने का मन है, तो इस वीक खजाना भरपूर है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में खास?
विज्ञापन
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस वीकएंड क्या देखने का मन है? कोई बढ़िया सा कॉमेडी शो? क्राइम थ्रिलर फिल्म या सीरीज? या कुछ रोमांटिक चलेगा? इतने सवाल इसलिए, क्योंकि इस बार की लिस्ट में विकल्पों की कमी नहीं है। रियलिटी शो से लेकर फिल्म और सीरीज तक, सब एक से बढ़कर एक है। नजर डालिए इस फ्राइडे की ओटीटी रिलीज पर...
विज्ञापन
जाकिर खान स्पेशल पापा यार - फोटो : इंस्टाग्राम
जाकिर खान स्पेशल पापा यार
कॉमेडियन जाकिर खान का स्पेशल शो इस वीकएंड रिलीज हो रहा है। कॉमेडियन इस शो में अपने चिर-परिचित रोचक अंदाज में अपने बचपन के किस्से सुनाते नजर आएंगे। शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लस्ट स्टोरीज सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'लस्ट स्टोरीज सीजन 3'
चर्चित सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा सीजन भी लिस्ट में है। इस बार आधुनिक रिश्तों, ख्वाहिशों और इमोशंस की थीम पर बनी ये सीरीज दर्शकों का कितना ध्यान आकर्षित करती है, देखना दिलचस्प होगा। राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, राधिका मदान, अली फजल और सिद्धार्थ अभिनीत यह सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।
थुडक्कम - फोटो : इंस्टाग्राम-@mayamohanlal
थुडक्कम
यह मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जूड एंथनी जोसेफ निर्देशित 'थुडक्कम' 07 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसे काफी पसंद किया गया। अब यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। आशीष जो एंटनी और मोहनलाल अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया था। आशीष इसमें खलनायक की भूमिका में हैं।
'द स्कैंडल' सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
'द स्कैंडल'
साउथ कोरियन पीरियड रोमांस ड्रामा सीरीज 'द स्कैंडल' भी वीकएंड पर रिलीज को तैयार है। इसे ली सेउंग-यंग और आन हे-सोंग ने लिखा है। जंग जी-वू ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी कोरिया के जोसोन राजवंश के समय पर आधारित है और यह उन लोगों की कहानी है जो समाज के सख्त नियमों को तोड़कर प्यार और आकर्षण के एक खतरनाक खेल में शामिल हो जाते हैं। दर्शक इसे 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसमें सोन ये-जिन और जी चांग-वूक अहम भूमिकाओं में हैं।
इरुमुडी - फोटो : इंस्टाग्राम
इरुमुडी
रवि तेजा की यह फिल्म भी इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 18 सितंबर 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
कट्टलन - फोटो : सोशल मीडिया
कट्टलन
यह मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस वीक यह हिंदी भाषा में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। रोमांच से भरपूर यह एक्शन ड्रामा फिल्म सोनी लिव पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी। फिल्म में एंटनी वर्गीस, सुनील, और कबीर दूहन सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मोबलैंड सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मोबलैंड सीजन 2
ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज का दूसरा सीजन इस वीक रिलीज होगा। 10 एपिसोड वाली मोबलैंड सीजन 2 सीरीज 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक बड़े माफिया परिवार और उनके बीच सत्ता के संघर्ष की कहानी पर आधारित है।
मैंगो पच्चा - फोटो : साभार@imdb
मैंगो पच्चा
अगर क्राइम ड्रामा फिल्मों में दिलचस्पी है तो इस वीक 'मैंगो पच्चा' आप देख सकते हैं। यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, 14 सितंबर 2026 को यह जियो हॉटस्टार पर आ चुकी है। बता दें कि यह कन्नड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसके जरिए संचित संजीव ने डेब्यू किया है, जो कि किच्चा सुदीप के भतीजे हैं।
बेस्ट ऑफ द बेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट ऑफ द बेस्ट
यह अमेरिकी कॉमेडी फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी दो बचपन के पक्के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anilkapoor
ये भी हैं लिस्ट में शामिल
क्विज रियलिटी गेम शो 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' भी इस बार की लिस्ट में शामिल है। शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। यह शो 19 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। अमेरिकी हॉरर फिल्म 'सिनर्स' 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर आएगी। वहीं, तुर्की ड्रामा सीरीज 'नॉट अ स्ट्रेंजर' भी आज 17 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन