ईरान से समझौता करेगा अमेरिका? खाड़ी देशों की बैठक से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कर दिया साफ
US Iran Deal: ईरान से डील करने से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में खाड़ी सहयोग परिषद (JCC) देशों के साथ ट्रंप की बैठक होनी है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान डील को लेकर अपना रुख साफ किया है.
US Iran Deal: ईरान से डील करने से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में खाड़ी सहयोग परिषद (JCC) देशों के साथ ट्रंप की बैठक होनी है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान डील को लेकर अपना रुख साफ किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/09/trump-2026-04-09-11-04-21.webp)
US Iran Deal: अमेरिका ईरान के बीच फिर एक बातचीत के संकेत मिलते दिख रहे हैं. ईरान से डील करने से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में खाड़ी सहयोग परिषद (JCC) देशों के साथ ट्रंप की बैठक होनी है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान डील को लेकर अपना रुख साफ किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान वाशिंगटन के साथ समझौता करना चाहता है लेकिन अभी तैयार नहीं है, और उन्होंने संकेत दिया कि किसी भी समझौते को अमेरिकी अपेक्षाओं को पूरा करना होगा. यह घटना अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों के साथ ट्रंप की संभावित बैठक से पहले घटित हुई है.
Trump says Iran wants a deal. Now he's preparing to sit down with Gulf leaders as the fight enters a critical stretch.
The president is expected to use next week's U.N. General Assembly to discuss the Iran war and a potential postwar strategy with leaders from Saudi Arabia, the… pic.twitter.com/dcNbsrSLAE
— Fox News (@FoxNews) September 17, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया रुख
एबीसी 11 से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उन्हें लगता है कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका या तो ईरान के साथ एक अच्छा समझौता करेगा या फिर कोई समझौता नहीं करेगा. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनका प्रशासन ईरान के साथ संघर्ष के अगले चरण की तैयारी कर रहा है और युद्ध के बाद की रणनीति पर भी विचार कर रहा है.
मीटिंग में कौन-कौन होगा शामिल?
एक्सियोस ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के छह देशों के प्रतिनिधियों से मिलने की उम्मीद है. इनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: UNSC में रूस-चीन ने ईरान से निभाई दोस्ती, अमेरिकी प्रतिबंध निगरानी प्रस्ताव को किया वीटो
अन्य मुस्लिम देश भी हो सकते हैं शामिल
प्रस्तावित बैठक में अमेरिका की युद्ध के बाद की रणनीति और ईरान के साथ संघर्ष को लेकर आगे की योजना पर चर्चा होने की उम्मीद है. अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बैठक के लिए शुरुआती निमंत्रण भेज दिए हैं. बैठक में कुछ अन्य अरब और मुस्लिम देशों के नेताओं को भी शामिल किया जा सकता है.
ट्रंप का युद्ध खत्म होने का दावा
ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका अब युद्ध खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका को ईरान की ओर से सीधे संदेश मिला है कि तेहरान समझौता करना चाहता है. इन संभावित बातचीत के बीच खाड़ी देशों की चिंताएं भी अहम हैं. इन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं और संघर्ष के दौरान ईरान की ओर से यहां हमले किए गए हैं. इसके अलावा, तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात में रुकावट से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है.
यह भी पढ़ें: यमन के हूतियों का बड़ा दावा, सऊदी सीमा पर हथियारों से लदे ट्रकों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला
नए आदेश पर ट्रंप ने साइन
इसके अलावा, ट्रंप ने गुरुवार शाम व्हाइट हाउस में 100 से ज्यादा शिकारियों, मछुआरों और आउटडोर उद्योग से जुड़े लोगों की मेजबानी की. इस दौरान उन्होंने ऐसे कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिनका मकसद लोगों के लिए शिकार और मछली पकड़ने के मौकों को बढ़ाना और कुछ संघीय नियमों में बदलाव करना है. कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने मछली पकड़ने से जुड़े नियमों पर बात की और राष्ट्रपति के पास मौजूद अधिकारों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद में काफी शक्तियां होती हैं. ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि वह मछली पकड़ने पर रोक लगा सकते हैं, जिससे जॉनी का कारोबार प्रभावित हो सकता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह ऐसा कुछ दिनों के लिए कर सकते हैं, जब तक जॉनी उन्हें फोन कर रोकने की अपील न करे.