बैंक ने अकाउंट का पैसा कर दिया होल्ड? जानें इसकी वजह और अब आपको क्या करना चाहिए
Fri, 18 Sep 2026 12:34 PM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:34 PM IST
सार
बैंक अकाउंट में पैसा होने के बावजूद अगर उसे निकाल या इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो हो सकता है कि किसी कारण से आपका पैसा बैंक ने होल्ड कर दिया हो। ऐसी स्थिति में आपको घबराने के बजाय सबसे पहले बैंक से होल्ड या Lien लगाने की सही वजह जाननी चाहिए।
कई बार बैंक अकाउंट में मौजूद रकम दिखाई तो देती है, लेकिन ग्राहक उसे निकाल नहीं पाता। ऐसी स्थिति को आम भाषा में पैसा Hold होना कहा जाता है जिसे बैंकिंग भाषा में Lien लगाना भी कहा जाता है। हालांकि Hold, Lien और पूरे अकाउंट के Freeze होने की स्थिति एक जैसी नहीं होती।
इसलिए अगर आपके बैंक खाते में किसी अमाउंट या पूरे बैंक खाते पर होल्ड लगा है, तो आपको घबराना नहीं है और न ही परेशान होना है। इसके लिए सबसे पहले ये पता करना जरूरी होता है कि बैंक ने आपके अकाउंट पर किस तरह की रोक लगाई है। चलिए जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
बैंक अकाउंट में लग जाए होल्ड, तो कैसे हटवाएं? - फोटो : Adobe Stock
खाते में होल्ड लगने पर क्या करें?
- अगर बैंक खाते का पैसा होल्ड है, तो बैंक की शाखा जाकर या कस्टमर केयर से आप इसका कारण जान सकते हैं
- बैंक की ये जिम्मेदारी बनती है कि वे आपको इसकी पूरी जानकारी दें
- हालांकि, आजकल बैंक ग्राहकों को मैसेज भी भेजते हैं जिसमें बताया होता है कि आपको क्या करना है
बैंक अकाउंट में लग जाए होल्ड, तो कैसे हटवाएं? - फोटो : Adobe Stock
- यही नहीं, अगर किसी खास रकम पर Lien लगा है
- तो बैंक से ये भी पूछें कि Lien कितनी राशि पर है और इसे हटाने के लिए कौन-सी प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- यानी आपको किससे मिलना होगा और क्या प्रोसेस है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अकाउंट में लग जाए होल्ड, तो कैसे हटवाएं? - फोटो : Adobe Stock
किन कारणों से बैंक खाते का पैसा हो सकता है होल्ड?
पहला कारण
- अगर बैंक के रिकॉर्ड में KYC से जुड़ी जानकारी अधूरी या अपडेट नहीं है, तो बैंक ग्राहक से जरूरी जानकारी या दस्तावेज मांग सकता है
- बैंक RBI के निर्देशों के तहत KYC न होने पर कुछ परिस्थितियों में अकाउंट पर पैसा निकालने की सुविधा सीमित कर सकता है या होल्ड भी लगा सकता है
- ऐसे में आपको बैंक जाकर केवाईसी करवानी होती है और ये करवाने के बाद आप फिर से खाते से लेन-देन कर सकते हैं
विज्ञापन
बैंक अकाउंट में लग जाए होल्ड, तो कैसे हटवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
- आपके बैंक खाते में कोई ऐसा अमाउंट आया है या आपके खाते से किसी को भेजा गया है, जो संदिग्ध लेन-देन की श्रेणी में आता है तो आपके बैंक खाते में उस अमाउंट पर होल्ड लगाया जा सकता है
- साइबर सेल द्वारा ये होल्ड बैंक को कहकर लगवाया जाता है
- ऐसे में आपको अपने नजदीकी साइबर सेल/पुलिस के दफ्तर जाना होता है
- आप वहां पर प्रूफ देकर इस होल्ड को हटवा सकते हैं