'ग्रीन लैंड पर हो गया अमेरिका का कंट्रोल,' डेनमार्क समझौते के बाद राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा
Denmark Agreement: ट्रंप का दावा है कि डेनमार्क के साथ हुए समझौते से अमेरिका को ग्रीनलैंड पर 'स्थायी नियंत्रण' मिल गया है. डेनमार्क और ग्रीनलैंड अगले सप्ताह अमेरिका के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं.
Denmark Agreement: ट्रंप का दावा है कि डेनमार्क के साथ हुए समझौते से अमेरिका को ग्रीनलैंड पर 'स्थायी नियंत्रण' मिल गया है. डेनमार्क और ग्रीनलैंड अगले सप्ताह अमेरिका के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/19/america-gained-control-over-greenland-2026-09-19-06-57-22.jpg)
ग्रीनलैंड में स्थित अमेरिकी 22वीं अंतरिक्ष अभियान स्क्वाड्रन द्वारा संचालित थुले ट्रैकिंग स्टेशन, जिसे POGO के नाम से जाना जाता है (फोटो/अमेरिकी अंतरिक्ष बल)
Denmark Agreement: ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने ग्रीन लैंड को लेकर बड़ा समझौता किया है. ट्रंप का दावा है कि डेनमार्क के साथ हुए समझौते से अमेरिका को ग्रीनलैंड पर 'स्थायी नियंत्रण' मिल गया है. डेनमार्क और ग्रीनलैंड अगले सप्ताह अमेरिका के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं, बशर्ते दोनों देशों की संसदों से इसे मंजूरी मिल जाए.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि वाशिंगटन ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौता किया है जो अमेरिका को "सुरक्षा और अन्य सभी जरूरतों पर स्थायी नियंत्रण" प्रदान करता है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते से अमेरिका को ग्रीनलैंड में सुरक्षा और अन्य सभी ज़रूरतों पर स्थायी नियंत्रण मिल गया है, जिससे अमेरिका की सभी चिंताएं पूरी तरह दूर हो गई हैं. इसके लिए अमेरिका को कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा.
BREAKING NEWS: I am pleased to announce that the United States of America has entered into an Agreement with The Kingdom of Denmark, and Greenland, that gives the United States permanent control over security, and all other needs, in Greenland, completely addressing ALL of our…
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 19, 2026
ट्रंप ने कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ऐसा समझौता किया है, जिससे अमेरिका को ग्रीनलैंड में अपनी जरूरत के मुताबिक काम करने के स्थायी अधिकार मिलेंगे.
अब अमेरिका से लेनी होगी परमिशन
ट्रंप ने कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ऐसा समझौता किया है, जिससे अमेरिका को ग्रीनलैंड में अपनी जरूरत के मुताबिक काम करने के स्थायी अधिकार मिलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के विरोधी देश ग्रीनलैंड में सैन्य अड्डे नहीं बना सकेंगे और न ही वहां अपने सैनिक तैनात कर सकेंगे. न ही कोई संवेदनशील निवेश कर पाएगाइसके लिए उन्हें पहले अमेरिका से लिखित अनुमति लेनी होगी.
यह भी पढ़ें: रूसी तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी! ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून पर किए साइन
डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान
डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी किया. इसमें कहा गया कि अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. हालांकि, यह समझौता नुउक और कोपेनहेगन की संसदों की मंजूरी मिलने के बाद ही लागू होगा.
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा कि समझौता ग्रीनलैंड की संप्रभुता और उसकी सीमाओं का सम्मान करता है. साथ ही, इसमें ग्रीनलैंड के लोगों के अपने भविष्य का फैसला खुद करने के अधिकार को भी मान्यता दी गई है. ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने कहा कि अमेरिका के साथ यह समझौता क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत करेगा.
ट्रंप ने बताई 100 सालों की सफलता
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें